{"_id":"6878cfc93b3f2e9b5f083506","slug":"ludhiana-devotee-who-went-on-amarnath-yatra-missing-no-clue-since-10-days-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा पर गया लुधियाना का श्रद्धालु लापता: 10 दिन से सुराग नहीं, आखिरी बार बेटे से हुई थी बात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमरनाथ यात्रा पर गया लुधियाना का श्रद्धालु लापता: 10 दिन से सुराग नहीं, आखिरी बार बेटे से हुई थी बात
Thu, 17 Jul 2025 03:56 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 17 Jul 2025 03:56 PM IST
सार
अमरनाथ यात्रा पर गया लुधियाना का व्यक्ति लापता हो गया है। उसका 10 दिन से कोई सुराग नहीं लग पाया है। सुरिंदरपाल अपने साथियों के साथ अमरनाथ यात्रा पर गया था।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : एजेंसी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर की दुगर्म पहाड़ियों के बीच पवित्र गुफा में विराजमान हिमशिवलिंग के दर्शन करने गए लुधियाना का श्रद्धालु लापता हो गया है। अमरनाथ यात्रा पर गए लुधियाना के धूरीलाइन इलाके के रहने वाले सुरिंदरपाल का 10 दिन बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। वह 10 दिन पहले साथियों के साथ अमरनाथ यात्रा पर गए थे और रेलपतरी के पास रास्ते में से गायब हो गए।
विज्ञापन
साथियों से अलग होने से पहले ही उन्होंने अपने बेटे को फोन कर जानकारी दी थी। सुरिंदरपाल ने बेटे को बताया था कि वह साथियों से अलग हो गए हैं। उसके बाद से ही सुरिंदरपाल का कुछ पता नहीं है। सुरिंदरपाल के परिवार को जम्मू कश्मीर पुलिस ने बालटाल बुला लिया है। कई दिनों से सर्च के दौरान कुछ मानव अंगों के अवशेष मिले हैं। इसके बाद प्रशासन ने बेटे के डीएनए सैंपल लिए हैं। लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। इससे यह कहना मुश्किल होगा कि सुरिंदरपाल इस समय कहां हैं।
विज्ञापन
सुरिंदरपाल के जानकार राजीव ने बताया कि वह सात जुलाई को अपने साथियों के साथ अमरनाथ यात्रा पर गए थे। आठ जुलाई को वह बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए दोमेल गेट क्रास कर आगे बढ़े थे। रेलपत्तरी के पास सुरिंदरपाल अपने साथियों से बिछड़ गए। सुरिंदरपाल ने अपने बेटे को किसी फौजी के फोन से कॉल किया और कहा कि वह साथियों से बिछड़ गए हैं। सुरिंदरपाल की साथियों से भी फोन पर बात हुई थी। साथियों ने फौजी से उन्हें मुरादाबाद वालों के लंगर पर भेजने के लिए कहा था। इतना भी विश्वास दिलाया गया कि कोई गाड़ी यहां से निकलती है तो उन्हें गाड़ी पर बैठा कर भेज देंगे, लेकिन उसके बाद सुरिंदरपाल का कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
राजीव के मुताबिक उन्हें वहां बताया गया कि सुरिंदरपाल ऊंचाई से डर रहे थे। वह कभी आगे तो कभी पीछे जा रहे थे। पुलिस वालों ने परिवार को बताया कि सुरिंदरपाल खुद ही रेलिंग क्रास कर नीचे जाने की कोशिश करते तो कभी ऊपर आने की कोशिश करते थे। फिर एक दम से वह नीचे की तरफ चले गए और बाद में उनका कुछ पता नहीं चल पाया।
परिवार ने आरोप लगाया कि यात्रा मार्ग पर कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन उन्हें फुटेज नहीं दिखाई जा रही। कुछ दिन की जांच के दौरान मानव अंगों के अवशेष मिले थे। जिसके बाद सुरिंदरपाल के डीएनए टेस्ट लिए बेटे के सैंपल लिए गए। परिवार का कहना है कि इतने दिन बीत चुके है और अभी तक पुलिस सुरिंदरपाल का पता लगाने में पूरी तरह से नाकामयाब हो रही है। परिवार की यही मांग है कि सुरिंदरपाल का पता लगाया जाए।