फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ludhiana, closed, house, ten, lakh, stolen

लुधियाना में बेखौफ अपराधी : बंद घर से पौने दस लाख की चोरी

Mon, 25 Jan 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Mon, 25 Jan 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
ludhiana, closed, house, ten, lakh, stolen
महानगर में हाई अलर्ट के बावजूद सोमवार को लगातार पांचवें दिन चोरी की बड़ी वारदात हुई। राजगुरु नगर इलाके में रिटायर्ड डॉक्टर के बंद घर से चोर नौ लाख के जेवर और 75 हजार रुपये की नगदी ले गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस, फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट, डाग स्कवायड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले चोरों ने डुगरी, हैबोवाल और प्रताप चौक के साथ-साथ कई जगहों पर चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


घर के मालिक डॉ. अरविंद सिंह ने कहा कि वह पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से रिटायर हो चुके हैं। कुछ दिन पहले उत्तरप्रदेश में उनके किसी रिश्तेदार की शादी थी। वह परिवार सहित 18 जनवरी को वहां गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर के ताले तोड़कर नौ लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। चोर घर में रखे 75 हजार रुपये और अन्य कीमती सामान भी ले गए। डॉ. अरविंद ने कहा कि उन्होंने 21 जनवरी को लौटना था। कोहरे के कारण उनकी ट्रेन रद्द हो गई, जिस कारण वह सोमवार सुबह ही घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed