{"_id":"6631ad2d5a38fca6c0bcf35968d56272","slug":"loot-planning-five-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की योजना बनाते पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की योजना बनाते पांच गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Sat, 14 Nov 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्मशान घाट में बैठकर व्यापारी को लूटने की योजना बनाने वाले लुटेरा गिरोह के पांच सदस्यों को सीआईए टू की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर और 12 बोर की पिस्तौल व 12 कारतूस और तेजधार हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने थाना मेहरबान में शेरपुर बेट निवासी नीरज कुमार, धर्मपाल, मोहाली निवासी गुरजीत सिंह, मॉडल कालोनी निवासी विजय कुमार और माछीवाड़ा निवासी सूरज के खिलाफ लूट की योजना बनाने का मामला दर्ज किया है। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने कहा कि पुलिस ने गांव जगीरपुर के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी श्मशान घाट के प्लाट में हथियारों के साथ बैठे हुए हैं। आरोपी किसी सुनार या व्यापारी को लूटने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को चारों तरफ से घेर लिया। उनकी तलाशी के दौरान उनके कब्जे से हथियार बरामद किए। सतनाम सिंह ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों की मुलाकात भी जेल में ही हुई थी। काफी समय पहले आरोपी जेल से बाहर आए और उन्होंने अपना गिरोह तैयार कर लिया। आरोपी सूरज तो चोरी के एक मामले में अदालत द्वारा भगौड़ा भी करार है।