फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Loot of Ten Lakh Rupees from Hosiery Factory Owner in Ludhiana

लुधियाना: होजरी फैक्टरी मालिक से साढ़े नौ लाख की लूट, गाड़ी में बैठा ड्राइवर देखता रहा पूरी वारदात

Fri, 10 Dec 2021 12:43 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 10 Dec 2021 12:43 PM IST
सार

शिवा होजरी फैक्टरी के मालिक राधे मोहन थापर ने बताया कि उनकी आरके रोड पर होजरी फैक्टरी है। महीने की दस तारीख और 25 तारीख को मजदूरों को पैसे दिए जाते है। वह रोजाना सुबह करीब साढ़े आठ बजे फैक्टरी पहुंच जाते हैं।

विज्ञापन
Loot of Ten Lakh Rupees from Hosiery Factory Owner in Ludhiana
होजरी फैक्टरी मालिक पर हमला करने जाते लुटेरे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

लुधियाना में शुक्रवार को दो बाइकों पर सवार छह लुटेरों ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे आरके रोड पर स्थित शिवा होजरी फैक्टरी मालिक को रॉड मार कर उनसे साढ़े नौ लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। आरोपी इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए लेकिन फैक्टरी मालिक का ड्राइवर गाड़ी से बाहर भी नहीं निकला। आरोपियों के जाने के बाद ड्राइवर गाड़ी से बाहर निकला। घटना की सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह सुबह लूट की इतनी बड़ी वारदात की सूचना मिलते ही एडीसीपी 4 रुपिंदर कौर सरां, एसीपी दविंदर चौधरी, थाना मोती नगर की पुलिस, सीआईए टू की पुलिस के साथ साथ फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट और अन्य टीमें मौके पर पहुंची। थाना मोती नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
 

शिवा होजरी फैक्टरी के मालिक राधे मोहन थापर ने बताया कि उनकी आरके रोड पर होजरी फैक्टरी है। महीने की दस तारीख और 25 तारीख को मजदूरों को पैसे दिए जाते है। वह रोजाना सुबह करीब साढ़े आठ बजे फैक्टरी पहुंच जाते हैं। शुक्रवार को मजदूरों को तनख्वाह देने का दिन था तो उन्होंने घर से रुपयों का बैग उठाया और अपने ड्राइवर के साथ कार में फैक्टरी के लिए निकल गए। जैसे ही वह गाड़ी से उतर कर फैक्टरी के अंदर जाने लगे तो बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों में से एक युवक उतरा और सीधे रॉड से उन पर हमला कर दिया। इतने में दूसरी बाइक पर तीन लुटेरे उन्हें पीटने के लिए आगे आए ही थे कि एक लुटेरा पैसों से भरा बैग लूट कर फरार भी हो गया। पैसों वाले बैग में एप्पल के दो फोन भी रखे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार में बैठ ड्राइवर ने देखी सारी वारदात

राधे मोहन थापर कार में फैक्टरी पहुंचे थे। फुटेज में दिख रहा है कि उनके पास काम करने वाला नौकर कार में से खाना और अन्य बैग उतार रहा था। रुपयों से भरा बैग राधे मोहन के हाथ में था। लुटेरों ने राधे मोहन पर जबरदस्त तरीके से अटैक किया, लेकिन साइड में लगी राधे मोहन की गाड़ी में बैठा उनका ड्राइवर सारी वारदात देख रहा था, उसने बाहर निकलने की हिम्मत नहीं दिखाई। चंद ही सेकेंड में लुटेरे वारदात को अंजाम देकर निकल गए। इसके बाद भी गाड़ी उनके पीछे भगाने के बजाय वह खुद बाहर निकल आया और फैक्टरी मालिक के पास पहुंचा तब तक लुटेरे बाइक घुमा कर आराम से निकल गए थे। 

लुटेरे दो बाइकों पर थे। एक बाइक स्पलेंडर और दूसरी पल्सर थी। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली गई है। - रुपिंदर कौर सरां, एडीसीपी 4 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed