फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   husband, murder, wife, lover, arrest

पति के कत्ल में पत्नी-प्रेमी गिरफ्तार

Thu, 10 Dec 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला/फतेहगढ़ साहिब Updated Thu, 10 Dec 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
husband, murder, wife, lover, arrest
अपनी उम्र से दस साल छोटे युवक के प्यार में पड़ी तीन बच्चों की मां ने अपने प्रेमी संग मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। इसके बाद खमाणो थाने में पति की गुमशुदगी दर्ज करवा दी। आरोपी महिला की पहचान चरनजीत कौर (37) और उसके प्रेमी की पहचान संदीप सिंह (28) के तौर पर हुई है। घटना 20 नवंबर की है।
विज्ञापन

एसएसपी जतिंदर सिंह खैहरा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 20 नवंबर को चरनजीत कौर ने थाना खमाणों में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसका पति राजिंदर सिंह 18 नवंबर को रात 8 बजे घर से गया था लेकिन अभी तक वापस नहीं आया। इसके बाद पांच दिसंबर को राजिंदर सिंह के भाई गुरचरन सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी भाभी चरनजीत कौर का गांव के ही संदीप सिंह से प्रेम संबंध है।
विज्ञापन

18 नवंबर को चरनजीत ने अपने पति रजिंदर सिंह को शाम आठ बजे पैसे लेने के बहाने संदीप सिंह की खेतों में मोटर पर भेज दिया। वहां संदीप ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोलियां डालकर पिला दीं। बेहोशी की हालत में राजिंदर सिंह को संदीप ने अपनी इंडिका कार में डाल लिया। इसके बाद भाखड़ा मेन लाइन खंट मानपुर में फेंकने से पहले उसके सिर पर लठ से वार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल की गई कार और लठ भी बरामद किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है और रजिंदर सिंह के शव की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed