{"_id":"c493291a782475b22c2dd3421db50a56","slug":"house-owner-hospital-house-break-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालिक अस्पताल में, चोरों ने घर के ताले तोड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालिक अस्पताल में, चोरों ने घर के ताले तोड़े
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Sun, 17 Jan 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई रणधीर सिंह नगर इलाके में चोर गिरोह के सदस्यों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। चोर बंद घर से 80 हजार रुपये की नगदी, सोने के जेवर, दो विदेशी कैमरे सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घर मालिक पिछले दो दिन से अस्पताल में दाखिल है और घर पर ताला लगा है।
घटना के बारे में रविवार सुबह उस समय पता चला जब घर के मालिक हरिंदरजीत सिंह की पत्नी कुलवंत कौर घर आई। उन्होंने घर का दरवाजा खोला तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। मामले के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई। थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
कुलवंत कौर ने कहा कि उसकी दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है और बेटा विदेश में रहता है। मकर संक्रांति के दिन उसके पति हरिंदरजीत सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई। वह जल्दबाजी में घर को बाहर से ताला लगाकर पति को अस्पताल लेकर चली गई। दो दिन तक वह अस्पताल में ही रही। इसी दौरान चोर गिरोह के सदस्यों ने किसी तरह घर में दाखिल होकर सामान चोरी कर लिया। कुलवंत कौर के अनुसार रविवार सुबह वह घर आई। मेन गेट खोलकर अंदर घुसी तो सामान बिखरा पड़ा देखा। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
कुलवंत कौर के अनुसार चोर 80 हजार की नगदी, एक सोने की मुंदरी, टाप्स, दो विदेशी कैमरे और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। सूचना मिलने के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन किसी को कुछ पता नहीं कि चोर कब और कैसे घर में घुसे। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने में जुटी हुई है।