फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Head constable shot himself after killing woman in Ludhiana

लुधियाना में वारदात: हेड कांस्टेबल ने महिला की हत्या कर खुद को मारी गोली, बच्चों के सामने बरसाईं गोलियां

Sun, 20 Mar 2022 08:52 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 20 Mar 2022 08:52 AM IST
सार

लुधियाना में शनिवार देर शाम मूलरूप से गुरुग्राम की रहने वाली निधि की पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। निधि का 11 साल का बेटा और ढाई साल की एक बेटी है। निधि का पति करीब 3 साल पहले साउथ अफ्रीका गया था।

विज्ञापन
Head constable shot himself after killing woman in Ludhiana
लुधियाना में वारदात के बाद जांच के लिए पहुंचे पुलिस कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना के हैबोवाल के दुर्गापुर इलाके में शनिवार रात पंजाब पुलिस के एक मुलाजिम ने सरकारी कारबाइन से गोलियां मारकर महिला की हत्या कर दी और खुद को भी गोली मार ली। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने घायल पुलिस मुलाजिम को डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर है। महिला की पहचान हैबोवाल दुर्गापुरी निवासी निधि (31) के रूप में हुई है जबकि घायल मुलाजिम सिमरन पाल पुलिस लाइन में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात है। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी और थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार निधि (31) मूलरूप से गुरुग्राम की रहने वाली थी। उसकी शादी जनता नगर इलाके में हुई थी। निधि का 11 साल का बेटा और ढाई साल की एक बेटी है। निधि का पति करीब 3 साल पहले साउथ अफ्रीका गया था। इसके बाद निधि दुर्गापुर में किराए पर रह रही थी। बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब आठ बजे वह बच्चों के साथ अपने घर में थी। इसी दौरान हेड कांस्टेबल सिमरन पाल (35) सरकारी कारबाइन लेकर उसके घर पहुंचा और तीन से चार गोलियां चला दीं। गोलियां लगते ही निधि की मौत हो गई। इसके बाद सिमरन ने खुद को भी उसी असलहे से गोली मार ली। वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। गोलियों और बच्चों की आवाज सुनकर लोग जमा हो गए। उन्होंने दोनों को उठाने की कोशिश की लेकिन निधि की मौत हो चुकी थी। लोगों ने घायल सिमरन को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

अपनी आंखों के सामने देखा मां की मौत का तांडव

जिस समय सिमरन हथियार लेकर पहुंचा, निधि का 11 साल का बेटा व ढाई साल की बेटी मां के साथ खेल रहे थे। तभी आरोपी ने गोलियां बरसा दीं। बच्चों ने अपनी आंखों के सामने मां को खून से तरबतर देखा तो उनकी चीखें निकल गईं। घटना के बाद से दोनों बुरी तरह सहमे हुए हैं। पुलिस अधिकारी दोनों बच्चों को आसपास के लोगों के साथ के साथ बैठाकर बात करने में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ साल से साथ रह रहे थे निधि और सिमरन

मकान मालिक ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि निधि और सिमरन डेढ़ साल से इस मकान में इकट्ठे रह रहे थे। दोनों ने खुद को पति पत्नी बताया था। उन्हें इस बात का अहसास तक नहीं था कि दोनों ने झूठ बोला है। दूसरी ओर, पुलिस के सामने निधि के बच्चों ने सिमरन को चाचू कहकर पुकारा। इससे सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर सिमरन का निधि से वास्तविक रिश्ता क्या है। कहीं वह निधि का देवर तो नहीं था। इस सवाल का जवाब पुलिस अब तलाश रही है। 

महिला की हत्या क्यों की, जांच कर रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निधि की हत्या के पीछे कारण क्या है, अभी तक कुछ पता नहीं है। निधि का पति विदेश में रहता है और पंजाब पुलिस के मुलाजिम सिमरन पाल का निधि के साथ क्या रिश्ता है, इस बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है। जांच के बाद ही कोई खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed