{"_id":"67ef62e0d71e561aed04ef38","slug":"girlfriend-murdered-outside-spa-center-in-broad-daylight-in-ludhiana-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में हत्या: दिन दहाड़े स्पा सेंटर के बाहर प्रेमिका को किया कत्ल, लिव इन रिलेशन में रह रहे थे दोनों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना में हत्या: दिन दहाड़े स्पा सेंटर के बाहर प्रेमिका को किया कत्ल, लिव इन रिलेशन में रह रहे थे दोनों
Fri, 04 Apr 2025 10:11 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 04 Apr 2025 10:11 AM IST
सार
अकविंदर सिंह दो बच्चों की मां है और उसका अपने पति से तलाक हो चुका था। वह पिछले काफी समय से आरोपी सिमरनजीत सिंह जो मालेरकोटला इलाके का रहने वाला के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। दोनों में कुछ समय पहले विवाद हुआ था और थाना डेहलों पुलिस के पास मामला गया था।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
लुधियाना में दुगरी के हिम्मत सिंह नगर इलाके में एक युवक ने दिन दहाड़े स्पा सेंटर के बाहर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले उससे झगड़ा किया और झगड़ते हुए बाहर मेन गेट के पास तेजधार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वहां मौजूद लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मृतका की पहचान अकविंदर कौर के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना दुगरी के एसएचओ सब इंस्पेक्टर नरपिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच के बाद अकविंदर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि पुलिस ने उसकी हत्या करने वाले आरोपी सिमरनजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
अकविंदर सिंह दो बच्चों की मां है और उसका अपने पति से तलाक हो चुका था। वह पिछले काफी समय से आरोपी सिमरनजीत सिंह जो मालेरकोटला इलाके का रहने वाला के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। दोनों में कुछ समय पहले विवाद हुआ था और थाना डेहलों पुलिस के पास मामला गया था। दो दिन पहले ही दोनों में समझौता हुआ था। अकविंदर कौर पिछले एक साल से इसी स्पा सेंटर में काम करती थी।