{"_id":"67d2aded665eb98f74025b6a","slug":"girl-dead-body-found-in-khanna-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khanna: खेत में मिला युवती का नग्न शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Khanna: खेत में मिला युवती का नग्न शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी
Thu, 13 Mar 2025 03:35 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 13 Mar 2025 03:35 PM IST
सार
सुबह साढ़े 7 बजे किसान दलवीर सिंह को खेत में शव दिखा। उन्होंने तुरंत गांव के सरपंच को सूचित किया। सरपंच ने पुलिस को खबर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खन्ना में गांव अलौड़ के पास एक युवती की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। रेलवे लाइन के पास गेहूं के खेत में एक युवती का नग्न शव मिला है। मृतका का मुंह बंधा हुआ था। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े 7 बजे किसान दलवीर सिंह को खेत में शव दिखा। उन्होंने तुरंत गांव के सरपंच को सूचित किया। सरपंच ने पुलिस को खबर दी।
रेलवे लाइन के एक तरफ शव था और दूसरी तरफ युवती के कपड़े और चप्पल मिली हैं। जांच में सामने आया कि पहले युवती की हत्या की गई। फिर शव को रेलवे लाइन के पास से खींचकर खेतों में छिपाया गया।
विज्ञापन
सदर थाना के एसएचओ सुखविंदरपाल सिंह के अनुसार युवती की पहचान की कोशिश की जा रही है। शव को 72 घंटों के लिए खन्ना सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। मृतका की उम्र लगभग 18 साल बताई जा रही है।