फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Gangster Gopi Lahoria demanded extortion of Rs 50 lakh from Ludhiana businessman

Punjab: गैंगस्टर गोपी लहोरिया बोल रहा हूं... परिवार और अपनी सलामती चाहता है तो 50 लाख दे, कारोबारी को आया फोन

Thu, 17 Jul 2025 07:00 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 17 Jul 2025 07:00 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में एक कारोबारी को गैंगस्टर गोपी लहोरिया के नाम से फोन कॉल करके 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। फोन करने वाले ने कहा कि परिवार और अपनी सलामती चाहता है तो 50 लाख रुपये दे दे वरना जान से जाएगा। 

विज्ञापन
Gangster Gopi Lahoria demanded extortion of Rs 50 lakh from Ludhiana businessman
रंगदारी मांगने के मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हत्या और हत्या के प्रयास के साथ कई अपहरण व गोली चलाने की वारदातों में नामजद विदेश में बैठे गैंगस्टर गोपी लहोरिया के नाम पर शहर के एक कारोबारी को धमकियों भरे फोन आ रहे हैं। फोन करने वाले ने खुद को गोपी लहोरिया बताकर पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

विज्ञापन


उसके बाद अगले दिन आरोपी ने दस लाख रुपये ओर रंगदारी मांग ली। घबराए कारोबारी ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों के पास की। पुलिस द्वारा मामले की जांच की गई और राजगुरु नगर के जगजीत नगर इलाके में रहने वाले कारोबारी मनमीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि मनमीत को फोन किसने किया।
विज्ञापन


मनमीत सिंह द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उनका अपना कारोबार है और राजगुरु नगर के जगजीत नगर इलाके में परिवार सहित रहते हैं। कुछ समय पहले उन्हें विदेशी नंबर से फोन आया और आरोपी ने खुद को गैंगस्टर गोपी लहोरिया कहकर बताया। आरोपी ने धमकियां दी कि अगर परिवार और अपनी सलामती चाहते हैं तो उन्हें पचास लाख रुपये दें। कारोबारी मनमीत सिंह ने बात आई गई कर दी और फोन नहीं उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो सप्ताह पहले फिर से उन्हें एक कॉल आई और आरोपी ने अपना नाम गैंगस्टर गोपी लहोरिया बताया और परिवार और अपनी सलामती के लिए दस लाख रुपये रंगदारी मांगी। इसके बाद मनमीत सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों के पास की। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।


10 महीने पहले लाहोरिया ने चलवाई थी सिंधी बेकरी पर गोलियां
लुधियाना में 28 अगस्त 2024 को राजगुरु नगर स्थित सिंधी बेकरी पर गोलियां चलने की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ के दौरान बदमाशों ने कई खुलासे किए। बदमाश 1 घंटे में दो बार हमला करने आए। पहली बार असफल रहे तो 45 मिनट के बार फिर से हमला करने के लिए आए। सिंधी बेकरी मालिक का बेटा नवीन गोलीबारी में घायल हुआ। इस केस में गैंगस्टर गोपी लहोरिया का नाम सामने आया। गोपी ने कनाडा बैठकर इस घटना को अंजाम दिलवाया। मोगा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए दोनों लुटेरों ने खुलासा किया था कि वह बेकरी मालिक के बेटे को मारना नहीं चाहते थे, वह सिर्फ धमकाने के लिए आए थे। कनाडा से गोपी लहोरिया उनके टच में था। वह उन्हें कॉल पर वारदात किस तरह से करनी है, इस संबंधी गाइड कर रहा था। गोपी लहोरिया ने ही इन बदमाशों को मोगा से अवैध हथियार दिलवाए जो लुटेरों ने वारदात में इस्तेमाल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed