{"_id":"68524ba409224af52c0aa0e6","slug":"gangster-fired-on-police-in-khanna-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khanna: गैंगस्टर ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल; हथियार बरामद करवाने ले गई थी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Khanna: गैंगस्टर ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल; हथियार बरामद करवाने ले गई थी पुलिस
Wed, 18 Jun 2025 10:46 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 18 Jun 2025 10:46 AM IST
सार
पुलिस उस द्वारा छुपाए गए हथियार को बरामद करवाने के लिए खन्ना के नजदीक के गांव भटिया के पास एक सुनसान जगह पर लेकर गई थी। गैंगस्टर ने जमीन में छुपाया हथियार बाहर निकाला और पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
गैंगस्टर रावण
- फोटो : संवाद/फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खन्ना में बुधवार सुबह करीब चार बजे पुलिस कस्टडी में गैंगस्टर गगनदीप उर्फ रावण ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस उस द्वारा छुपाए गए हथियार को बरामद करवाने के लिए खन्ना के नजदीक के गांव भटिया के पास एक सुनसान जगह पर लेकर गई थी। गैंगस्टर ने जमीन में छुपाया हथियार बाहर निकाला और पुलिस पर फायरिंग कर दी। गोली एक पेड़ पर लगी। पुलिस ने भी फायरिंग की और गोली गैंगस्टर की टांग पर लगी, जिसे खन्ना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
एसएसपी खन्ना डॉक्टर ज्योति यादव ने बताया कि 15 जून की रात को खन्ना के भटिया इलाके में गैंगवार हुई थी जिसमें निखिल नाम का आरोपी घायल हुआ था। उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने छानबीन के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान गगनदीप सिंह उर्फ रावण ने पुलिस को बताया कि गैंगवार में इस्तेमाल किया गया हथियार उसने कहां छुपाया। पुलिस छुपाए हथियार को बरामद करवाने के लिए बुधवार की सुबह उस जगह गई, जहां आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। वारदात में एक एसएचओ भी घायल हुआ है, जिसे खन्ना के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।