{"_id":"674826773ba013276408888f","slug":"fourth-year-student-attacked-in-shaheed-kartar-singh-sarabha-medical-college-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: शहीद करतार सराभा मेडिकल काॅलेज में चाैथे वर्ष की छात्रा पर हमला, तीन युवकों ने कपड़े फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana: शहीद करतार सराभा मेडिकल काॅलेज में चाैथे वर्ष की छात्रा पर हमला, तीन युवकों ने कपड़े फाड़े
Thu, 28 Nov 2024 01:48 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:48 PM IST
सार
नामी शिक्षण संस्था में जगह जगह सीसीटीवी और सभी द्वार पर सुरक्षाकर्मी होने के बावजूद हमलावर परिसर में कैसे दाखिल हुए, इसका जवाब मैनेजमेंट के पास नहीं है। वहीं विद्यार्थियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
माैके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
लुधियाना में शहीद करतार सिंह सराभा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बुधवार को बीएससी फोर्थ ईयर की छात्रा पर तीन लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके कपडे़ फाड़ दिए, छात्रा के स्टॉल को उसके मुंह में ठूंस दिया ताकि वो चिल्ला ना सके। हमलावरों ने अपने नाखून से उसके शरीर को खरोंचा और उसे घसीटा।
छात्रा किसी तरह उनके चंगुल से निकल एक इमारत के पीछे छुप गई और खुद को बचाया। नामी शिक्षण संस्था में जगह जगह सीसीटीवी और सभी द्वार पर सुरक्षाकर्मी होने के बावजूद हमलावर परिसर में कैसे दाखिल हुए, इसका जवाब मैनेजमेंट के पास नहीं है। वहीं विद्यार्थियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी कार में दाखिल हुए और दस मिनट में घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। थाना जोधां के प्रभारी इंस्पेक्टर हीरा सिंह मौके पर दल बल के साथ पहुंचे हैं।