फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Four people cheated of Rs 7 lakh in name of getting job in Punjab Police

'पंजाब पुलिस में सेटिंग है नौकरी लगवा दूंगा':शातिर निकला बर्खास्त होमगार्ड जवान, युवती सहित चार के साथ हुआ खेल

Thu, 26 Jun 2025 05:29 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 26 Jun 2025 05:29 PM IST
सार

पंजाब पुलिस विभाग से बर्खास्त होमगार्ड जवान ने लोगों को नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी की है। आरोपी ने पंजाब पुलिस में नौकरी का लालच दिया और युवती सहित चार लोगों से सात लाख रुपये ऐंठ लिए।

विज्ञापन
Four people cheated of Rs 7 lakh in name of getting job in Punjab Police
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर चार लोगों से सात लाख 20 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुए लोगों में एक युवती भी है। पैसे लेने के बाद आरोपी ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया और टाल मटोल करने लगा। पीड़ित लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी है। थाना सदर पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामले में लवप्रीत सिंह, राजिंदर सिंह, संदीप कौर और पाल सिंह शिकायतकर्ता हैं। चारों पीड़ित लुधियाना के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने इस मामले में गांव संगोवाल निवासी रणधीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी रणधीर सिंह पंजाब पुलिस से बर्खास्त होमगार्ड जवान है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी रणधीर सिंह पंजाब पुलिस में होमगार्ड जवान था और वह पहले भी कई लोगों को नौकरी का झांसा देकर ठगी कर चुका है। इस कारण उसे विभाग ने नौकरी से निकाल दिया था। चारों पीड़ित किसे के बेटे तो किसी का भाई पंजाब पुलिस में भर्ती होना करवाना थे तो आरोपी के साथ उनकी मुलाकात हो गई। आरोपी ने उन्हें झांसा दिया कि उसकी पंजाब पुलिस के बड़े अधिकारियों के साथ काफी अच्छी जान पहचान है। वह उन्हें नौकरी दिलवा सकता है। 
विज्ञापन


आरोपी रणधीर सिंह ने उन्हें पैसे के बारे में बात की तो पाल सिंह के लड़के दिलप्रीत, संदीप कौर के भाई जसबीर सिंह, लवप्रीत और राजिंदर सिंह के लड़के अर्शप्रीत से पैसे ले लिए। आरोपी ने दिलप्रीत से 1.5 लाख, जसबीर से एक लाख, लवप्रीत से एक लाख 70 हजार और अर्शप्रीत से 3 लाख रुपये लिए थे। पैसे लेने के बाद आरोपी टाल मटोल करने लगा और उन्हें पैसे भी वापिस नहीं किए। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस को शिकायत दी और आरोपी पर मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोन दिलाने के नाम पर कारोबारी से ऐंठ लिए साढ़े नौ लाख रुपये
लुधियाना के सलेम टाबरी इलाके में रहने वाले दंपती सहित चार आरोपियों ने महानगर के एक कारोबारी को लोन दिलाने के नाम पर उससे साढ़े नौ लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने उसे झांसा दिया कि प्रॉपर्टी अंगेस्ट लोन दिलाया जाएगा और उनकी प्रॉपर्टी की वेल्यूएशन बढ़ा कर बताई जाएगी ताकि लोन ज्यादा मिल सके। जब कारोबारी के पैसे ऐंठ लिए तो आरोपी टाल मटोल करने लगे। कारोबारी ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। मामले की जांच के बाद थाना सलेम टाबरी पुलिस ने चंडीगढ़ रोड स्थित वर्धमान पार्क में रहने वाले कुलविंदर सिंह की शिकायत पर सिविल सिटी निवासी योगेश तलवाड़, बंदा बहादुर नगर निवासी नीरज उसकी पत्नी रजनीश कौर और सलेम टाबरी निवासी नरिंदर सिंह उर्फ हैप्पी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उधर, खुद के साथ हुई धोखाधड़ी से परेशान कारोबारी कुलविंदर सिंह की तबीयत खराब हो गई और परिवारिक सदस्यों ने उन्हें अस्पताल दाखिल कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed