फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   firing, outside, sarpanch, home

सरपंच के घर के बाहर फायरिंग

Fri, 13 Nov 2015 03:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)
ब्यूरो, अमर उजाला/मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना) Updated Fri, 13 Nov 2015 03:21 PM IST
विज्ञापन
firing, outside, sarpanch, home
गांव रकबा में दो पक्षों की आपसी लड़ाई में करीब 12 हवाई फायर किए गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की वरना कार में तोड़फोड़ की। दाखा पुलिस को कार से देसी रिवाल्वर 12 बोर और दो शराब की बोतलें बरामद हुई।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही एसपी अजय राज सिंह और दाखा पुलिस मौके पर पहुंची। थाना दाखा में दी शिकायत में अकाली दल के पूर्व सरपंच जोगिंदर सिंह बल रकबा ने कहा कि बीती रात करीब सवा दस बजे उसके घर के बाहर आकर एक कार रुकी। कार सवारों ने उसके घर का दरवाजा तोड़ने के साथ ही उन्हें ललकारना शुरू कर दिया। जब उसके बेटे हरदेव सिंह हैरी ने दरवाजा खोला तो घर के बाहर चार लड़के खड़े थे। सभी के हाथों में बेसबॉल बैट और अन्य हथियार थे। उनमें से एक लड़के ने उसके बेटे पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुन कर वह और इलाका निवासी घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन

लोगों का इकट्ठा होता देख हमलावर उसी गली में रहने वाले बहादुर सिंह के घर जा घुसे। वहीं थाना दाखा में मौजूद दूसरे पक्ष के गांव बोपाराय निवासी कर्मवीर सिंह ने कहा कि वह रात को अपने दोस्त सतविंदर सिंह को छोड़ने गांव बैंस के कर्मवीर सिंह के साथ अपनी वरना कार में उसके गांव रकबा गए थे। वह सतविंदर सिंह को घर के बाहर उतार कर जाने लगा तो उसी गली में पहले से ही मौजूद हरदेव सिंह ने अपने करीब 24 साथियों के साथ उस पर गोलियां चला दी। उसने बहादुर सिंह के घर में घुसकर अपनी जान बचाई। फिर किसी तरह रात को ही थाना दाखा पहुंचकर घटना की जानकारी दी। कर्मवीर सिंह ने कहा कि कार में बरामद हुए हथियार से उसका कोई संबंध नहीं है। जानकारी मिलते ही थाना दाखा के एएसआई जनक राज शर्मा ने कहा कि कार से बरामद देसी पिस्तौल से फिंगर प्रिंट्स के निशान ले लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed