फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Firing on rail track in Ludhiana

Ludhiana: रेलवे क्रासिंग पर खड़े दो युवकों पर फायरिंग, झगड़े के बाद शिकायत देने की रंजिश में दागी गोलियां

Tue, 30 Apr 2024 11:59 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 30 Apr 2024 11:59 AM IST
सार

पीड़ित युवक गुरप्रीत अपना इलाज करवाने के लिए पुर्तगाल से लौटा था। रविवार को कुछ युवकों में झगड़ा हुआ था। इसी के शिकायत के लिए थाने गए युवकों के साथ गुरप्रीत भी चला गया था। आरोपी इसी की रंजिश पाले थे।

विज्ञापन
Firing on rail track in Ludhiana
लुधियाना में फायरिंग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लुधियाना की अब्दुल्लापुर बस्ती में सोमवार देर शाम कुछ बदमाशों ने रेलवे क्रासिंग के पास खड़े दो युवकों पर फिल्मी स्टाइल में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनको पहले निजी अस्पताल में लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को गंभीर हालत में डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। इस वारदात के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर कमिश्नरेट पुलिस और जीआरपी के शीर्ष अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पीड़ित युवकों की पहचान गुरप्रीत सिंह और सुखप्रीत सिंह के रूप में हुई। गुरप्रीत अपनी रीढ़ की हड्डी का इलाज करवाने के लिए कुछ दिन पहले पुर्तगाल से लुधियाना वापस लौटा था। उसके पिता निरवैर सिंह ने बताया कि रविवार को जॉनी नामक युवक का इलाके के कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद जब युवक शिकायत लिखवाने थाने गए तो उनका बेटा गुरप्रीत साथ चला गया। इस बात की जॉनी ने रंजिश रख ली।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गुरप्रीत और सुखप्रीत सोमवार देर शाम मनजीत नगर इलाके में रेलवे फाटक के पास टहल रहे थे कि अचानक आरोपी व उसके कुछ साथी भी पहुंच गए और दोनों को निशाना बनाकर गोलियां दाग दी। उनपर आरोपियों ने एक साथ कुल 6 फायर किए। गुरप्रीत को पेट और जांघ में दो गोलियां लगी, जबकि सुखप्रीत को एक गोली लगी।

फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ितों को खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर मंगलवार सुबह तक उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। वहीं इस वारदात की वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुई। इस वीडियो में फायरिंग होने के बाद कुछ युवक रेलवे ट्रैक पर भागते हुए दिखाई दिए। पुलिस की तरफ से जॉनी शेरगिल, काली, डीजल गोल्डी, हीरा व 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उनकी धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed