फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   firing, fire on friend in bhatinda, bhatinda firing

मामूली कहासुनी में दोस्त पर दागी गोली, गंभीर

Tue, 24 May 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Tue, 24 May 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
firing, fire on friend in bhatinda, bhatinda firing
बंदूक
जिले के गांव बलाहड बिंझू में तीन दोस्तों के बीच किसी बात पर मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद एक दोस्त ने गुस्से में आकर अपने दूसरे दोस्त पर पिस्तौल से गोली दाग दी, जो उसके पेट में लग गई।
विज्ञापन


उसको घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायल मनजीत सिंह की शिकायत पर उसके दोस्त जगतार सिंह निवासी गांव जीदा और उसके साथी मंगा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी थाना नेहियांवाला पुलिस के एएसआई परबत सिंह ने बताया कि सोमवार को मनजीत सिंह निवासी जीदा किसी काम से गांव बलाहड बिंझू गया था। वहां पर अचानक उसका पुराना दोस्त जगतार सिंह और उसका साथी मंगा सिंह पहुंच गए। उनके बीच किसी बात को लेकर बहस और कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे तैश में आए जगतार सिंह ने अपनी पिस्तौल से मनजीत सिंह पर गोली दाग दी, जो उसके पेट में लगी। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने मनजीत को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एएसआई ने बताया कि पुलिस ने घायल मनजीत सिंह की शिकायत पर आरोपी जगतार सिंह और उसके साथी मंगा सिंह पर मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed