फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Firing between two groups in Ludhiana

Ludhiana: दो गुटों ने एक-दूसरे पर चलाईं गोलियां, खूब चले ईंट और पत्थर, सीसीटीवी में कैद हुई सारी घटना

Mon, 18 Jul 2022 04:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 18 Jul 2022 04:45 PM IST
सार

शुभम मोटा गैंग और विशाल गिल और नन्ना गैंग के बीच किसी बात को लेकर पहले ही विवाद चल रहा था। रविवार शाम को दोनों गुट चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 32 के ग्लाडा ग्राउंड में इकट्ठा हुए।

विज्ञापन
Firing between two groups in Ludhiana
सीसीटीवी में कैद आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

लुधियाना में लगातार गैंगवार की वारदात हो रही हैं। इस बार पॉश इलाके सेक्टर 32 ग्लाडा ग्राउंड में दो गुट आमने सामने हो गए। किसी बात को लेकर पहले दोनों में कहासुनी हुई जो मारपीट में बदल गई। इसके बाद दोनों गुटों ने एक दूसरे पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान दोनों गुटों ने ईंट और पत्थर भी चलाए। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन


पथराव और फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। आस-पास के लोगों ने इसकी जानकारी कंट्रोल रुम को दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना डिविजन सात की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महानगर के शुभम मोटा गैंग और विशाल गिल और नन्ना गैंग के बीच किसी बात को लेकर पहले ही विवाद चल रहा था। रविवार शाम को दोनों गुट चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 32 के ग्लाडा ग्राउंड में इकट्ठा हुए। पहले से एक सफेद रंग की वरना कार वहां खड़ी हुई थी। जिसमें कुछ युवक बाहर निकले और पहले से वहां खड़े युवकों से बातें करने लगे। एक दम से वहां पर युवकों को जमावड़ा हो गया। कुछ ही देर बाद एक बाइक पर तीन से चार युवक पहुंचे। जिन्होंने रुकते ही पिस्तौल निकाल कर गोलियां चलानी शुरू कर दी। फायरिंग होती देख बाकी युवक भागने लगे। उनमें से भी कुछ युवकों के पास पिस्तौल थी। जिन्होंने क्रॉस फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक के बाद एक करीब छह फायर हुए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर भी बरसाए। हालांकि, पूरी घटना में कोई घायल नहीं हुआ है और न ही किसी को गोली लगी है। इसके बाद युवक इधर उधर भाग गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते है थाना डिविजन सात के एसएचओ

एसएचओ दविंदर शर्मा का कहना है कि यह दोनों अलग-अलग ग्रुप हैं। दोनों गुटों के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अब पता लगाया जा रहा है कि युवक कौन थे और किस बात को लेकर उनका विवाद हुआ। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। फुटेज से चेक किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा और उन्हें काबू किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed