फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Firing after minor argument in ludhiana

लुधियाना: मामूली कहासुनी के बाद चले ईंट-पत्थर, गैंगस्टर जिंदी ने चलाई गोलियां, घर के बाहर खड़ा बुजुर्ग घायल

Sun, 08 May 2022 04:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 08 May 2022 04:36 PM IST
सार

करण शर्मा ने बताया कि वह अपने दोस्त सैंडी के साथ एक ही फैक्टरी में काम करता है। शनिवार रात को दोनों बाइक पर घर पर आए थे। उसने बाइक रोकी तो पीछे से स्कोडा गाड़ी आई जिसमें आरोपी बैठे थे।  

विज्ञापन
Firing after minor argument in ludhiana
फायरिंग - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

लुधियाना के शक्ति नगर इलाके में शनिवार देर रात को गैंगस्टर जिंदी ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मामूली बात पर हुई कहासुनी के बाद दो गुटों में ईंट पत्थर चले और बाद में गैंगस्टर जिंदी ने साथियों के साथ गोलियां चला दीं। एक गोली घर के बाहर खड़े व्यक्ति को जा लगी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। बाद में आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस अधिकारी सहित थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से गोलियों के आठ खोल बरामद हुए हैं। मामले में पुलिस ने करण शर्मा की शिकायत पर जतिंदर उर्फ जिंदी, लाडी, डंग और अज्ञात पर हत्या के प्रयास, घर में घुसकर मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


करण शर्मा ने बताया कि वह अपने दोस्त सैंडी के साथ एक ही फैक्टरी में काम करता है। शनिवार रात को दोनों बाइक पर घर पर आए थे। सैंडी उसे घर के बाहर छोड़कर जाने वाला था। उसने बाइक रोकी तो पीछे से स्कोडा गाड़ी आई जिसमें आरोपी बैठे थे। उन्होंने बाइक साइड पर करने के लिए कहा, तो करण ने कहा कि उसका घर है, वह उतर रहा है। इस पर कार सवारों ने गालियां देनी शुरू कर दीं। आवाजें सुन इलाके वाले बाहर आ गए। यह देखकर आरोपी गाड़ी छोड़ कर चले गए थे।
विज्ञापन


दस मिनट बाद आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर आए और ईंट-पत्थर चलाने लगे। करण का कहना है कि वह जान बचाने के लिए अपने घर में चला गया तो आरोपियों ने सीधी फायरिंग शुरू कर दी। उसके घर के अंदर भी आरोपियों ने गोलियां चलाईं। फायरिंग की आवाज सुन पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग महिंदर सिंह घर के बाहर देखने के लिए आए थे तो एक गोली उनकी जांघ पर जाकर लग गई। वह घायल होकर नीचे गिर गए थे। करण का कहना है कि आरोपियों ने 15 से 16 फायर किए। जिसके बाद कुछ खोल आरोपी साथ उठाकर ले गए, मगर पुलिस जांच के दौरान आठ खोल मौके से बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर के अंदर की तोड़फोड़, पत्थर मार शीशे तोड़े

करण का कहना है कि जब वह अपनी जान बचाने के लिए घर के अंदर भागा तो आरोपी उसके घर के अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद आरोपियों ने उसके घर के अंदर भी गोलियां चलाई और ईंट-पत्थर मारकर घर का सामान तोड़ दिया। खिड़की और दरवाजों के शीशे तक तोड़ दिए।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

थाना टिब्बा रोड के एसएचओ इंस्पेक्टर रणबीर सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को नामजद कर कई अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। मौके से गोलियों के खोल बरामद हुए हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed