{"_id":"57c7088d4f1c1bb80d2cb106","slug":"female-jail-prisoners-mobile-arrest-crime-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान महिला कैदियों से मिले मोबाइल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग के दौरान महिला कैदियों से मिले मोबाइल
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
Updated Wed, 31 Aug 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
Jail
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा तस्करी के मामले में सजा काट रही महिला कैदी और एक हवालाती महिला से जेल प्रशासन ने चेकिंग के दौरान मोबाइल बरामद किए हैं।
इससे पहले भी कई बार महिला कैदियों से मोबाइल बरामद हो चुके है। पुलिस ने जांच के बाद जेल सुपरिंटेंडेंट दमनजीत कौर की शिकायत पर पटियाला के गांव छीटा निवासी कैदी लक्ष्मी कौर और नवांशहर के गांव औड़ की रहने वाली हवालाती जसपाल कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों महिलाओं को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी में है।
जेल सुपरिंटेंडेंट दमनजीत कौर ने बताया कि कैदी लक्ष्मी कौर नशा तस्करी के मामले में सजा काट रही है। वह पिछले दिनों जेल विभाग से छुट्टी लेकर गई हुई थी। जब वह वापस आई तो अपने सामान में छिपा कर फोन साथ में ले गई। जब जेल प्रशासन ने कुछ दिन पहले अचानक चेकिंग अभियान चलाया तो आरोपी लक्ष्मी के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि हवालाती जसपाल कौर से भी जेल प्रशासन ने मोबाइल बरामद किया है। उन्होंने कहा कि वह पेशी पर गई थी तो अपने पास छिपा कर मोबाइल फोन ले आई। कुछ दिन तो आरोपी महिला ने फोन इस्तेमाल किया लेकिन चेकिंग के दौरान मोबाइल बरामद कर लिया गया।
उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाएगी कि वह दोनों आरोपी फोन कहां से और कैसे लेकर अंदर आई हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है।