{"_id":"576abcdf4f1c1b8c26b47e36","slug":"dog-dog-bite-small-child-ludhiana-dog-bite","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों ने बच्चे के शव को जमीन से निकाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुत्तों ने बच्चे के शव को जमीन से निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Wed, 22 Jun 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
कुत्ते
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काकोवाल रोड के पास स्थित खेतों में कुत्ते श्मशानघाट में दबे नवजन्मे बच्चे का शव निकाल लाए। कुत्तों ने बच्चे के शव को बुरी तरह नोंच डाला। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने कुत्तों को भगाया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे के शव को वहां से उठाया और श्मशानघाट में दोबारा दफन करवाया।
मामला बुधवार तड़के करीब पांच बजे का है। इंदर सैर कर रहा था। उसने खेतों में कुछ कुत्तों को एक बच्चे के शव को नोचते देखा। उसने पत्थर मार कुत्तों को भगा दिया और चला गया। जब कुछ समय बाद आया तो उसने देखा कि कुत्तों ने बच्चे के शव की काफी बुरी हालत कर दी है। उसने सबसे पहले इलाका पार्षद वरिंदर सहगल को इस बारे में बताया।
पार्षद मौके पर पहुंचा और उसने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। पार्षद और इलाके के लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी थाना जोधेवाल की पुलिस करीब डेढ़ घंटा देरी से पहुंची। इसके बाद एएसआई सुखविंदर सिंह, पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच की। पता चला कि खेतों के बिल्कुल पास श्मशानघाट है, जहां पर किसी ने नवजन्मे बच्चे के शव को दबा दिया होगा। कुत्तों ने उसे निकालकर नोचना शुरू कर दिया।