फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   dispute, firing in dispute in mansa, mansa dispute

गांव रड में अकाली-कांग्रेसी भिड़े, हवाई फायरिंग

Tue, 03 May 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Tue, 03 May 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
dispute, firing in dispute in mansa, mansa dispute
फाय‌रिंग - फोटो : demo
 गांव रड में दो पक्षों में हुई हवाई फायरिंग को लेकर थाना जोगा की पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यूथ कांग्रेस ने इसे सत्तापक्ष अकाली दल की धक्केशाही बताते हुए आरोप लगाया कि गांव की कांग्रेस पंचायत को कुछ अकाली काम नहीं करने दे रहे लेकिन जब उन्हें रोका गया तो उन्होंने कांग्रेसियों पर ही मामला दर्ज करवा दिया। दूसरी तरफ अकाली दल से संबंधित कार्यकर्ता पहले कांग्रेसियों की ओर से फायरिंग करने का आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


मानसा में पत्रकारवार्ता में खाली गोलियां दिखाते हुए पूर्व यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान एडवोकेट गुरप्रीत सिंह विक्की ने कहा कि कांग्रेसी पंचायतों के साथ बीबा हरसिमरत कौर बादल के संगत दर्शन से लेकर अब तक पक्षपात होता आया है। पंचायत को गांव में 257 पाखाने बनाने की मंजूरी मिली है लेकिन कांग्रेस पंचायत के हाथों यह काम होते देख सत्ता पक्ष के लोग इसमें विघ्न डाल रहे हैं।
विज्ञापन


जब गांव की सरपंच गुरविंदर कौर, उसके पति बलदेव सिंह ने इस पर विरोध जताया तो गांव के ही एक अकाली के बेटे ने कुछ लोगों को साथ लेकर उन पर हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इसकी वीडियोग्राफी व खाली गोलियां उनके पास सबूत हैं। उनके अनुसार कांग्रेसियों ने कोई गोली नहीं चलाई लेकिन जोगा पुलिस ने उन पर भी गोली चलाने का मामला दर्ज कर दिया है। मौके पर एडवोकेट रवि रुपाल, गगन नरिंदरपुरा, अमरीक अलीशेर, गुरदीप सिंह, हाकम सिंह, गुरतेज सिंह, कपूर सिंह, राजपिन्दर सिंह, रूप सिंह, पिन्दर सिंह, मेवा सिंह, करतार सिंह मानशाहिया मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ बलौर सिंह व उसके बेटे धरमिंदर सिंह ने कहा कि पंचायत सदस्यों व कुछ लोगों ने उन पर फायरिंग की है जबकि वह किसी बीमार व्यक्ति का हाल चाल पूछने के बाद वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने फायरिंग करने के आरोपों को सिरे से नकार दिया व कहा कि यह आरोप बेबुनियाद है। थाना जोगा के एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि गांव की कांग्रेस सरपंच गुरविंदर कौर के बयान पर बलौर सिंह, गुरप्रीत सिंह, संदीप सिंह, राजिंदर सिंह, बिंदर सिंह संधू व बलौर सिंह के बयान पर बलदेव सिंह रड, अंग्रेज सिंह, यादविंदर सिंह, परमजीत सिंह, उगर सिंह, गुरतेज सिंह, टहल सिंह व गगनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed