{"_id":"67b42c220ad24830b700561a","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-field-in-halwara-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Halwara: खेत में मिला युवक का शव, दर्ज थे 14 से अधिक मामले, ड्रग ओवरडोज से माैत की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Halwara: खेत में मिला युवक का शव, दर्ज थे 14 से अधिक मामले, ड्रग ओवरडोज से माैत की आशंका
Tue, 18 Feb 2025 12:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:13 PM IST
सार
मंगलवार सुबह करीब 10 बजे किसी राहगीर ने खेतों में पडे़ शव की सूचना आसपास गांव की पंचायत के जरिए पुलिस को दी। रायकोट सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बलजिंदर सिंह के शव का पंचनामा होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कई आपराधिक मामलों में नामजद गांव सुखाणा के बलजिंदर सिंह (32) का शव मंगलवार को खेतों से मिला है। रायकोट जगरांव मार्ग पर बिंजल बस अड्डे से गांव लम्मे को जाती लिंक सड़क पर खेतों में पडे़ शव से कुछ दूर उसकी बाइक भी बरामद हो गई है।
मंगलवार सुबह करीब 10 बजे किसी राहगीर ने खेतों में पडे़ शव की सूचना आसपास गांव की पंचायत के जरिए पुलिस को दी। रायकोट सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बलजिंदर सिंह के शव का पंचनामा होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि बलजिंदर सिंह नशे का आदी था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि रायकोट सदर पुलिस ने फिलहाल मृतक के पिता निर्मल सिंह के ब्यान पर कुदरती मौत मान कर कार्रवाई की है। मौत के असली कारण की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगी।
थाना सदर रायकोट के प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि बलजिंदर सिंह के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामलों के 14 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। सोमवार को इन्हीं मुकदमों में बलजिंदर पहले लुधियाना और फिर जगरांव अदालत में पेशी भुगत कर आया था। उसी शाम उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया था। परिवार लगातार उसे फोन करता रहा लेकिन आज सुबह उसका शव मिला। निर्मल सिंह ने किसी के खिलाफ कत्ल का संदेह नहीं जताया है।