{"_id":"639abd58e433b15b556bfcdd","slug":"dead-body-of-school-student-found-in-fields-at-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana Crime: घर से पेपर देने निकली थी 11वीं की छात्रा, खेत से मिला शव, गर्दन पर मिले निशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana Crime: घर से पेपर देने निकली थी 11वीं की छात्रा, खेत से मिला शव, गर्दन पर मिले निशान
Thu, 15 Dec 2022 11:53 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:53 AM IST
सार
तड़के ग्रीन सिटी गांव भामियां में छात्रा का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पहुंच थाना जमालपुर की पुलिस जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन
लुधियाना में जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के भामियां कलां स्थित भैणी कालोनी इलाके में गुरुवार सुबह उस समय दहशत फैल गई, जब खेत किनारे घर से लापता चल रही स्कूली छात्रा का शव मिला। अज्ञात हत्यारों ने उसकी गला दबा कर हत्या कर शव को कपड़े में लपेट कर खेत किनारे फेंक दिया था।
विज्ञापन
स्कूल में पेपर देने के बाद घर के लिए निकली ताजपुर गांव की रहने वाली आंचल (18) रास्ते से ही लापता हो गई थी। जब आंचल घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। गुरुवार सुबह राहगीरों ने शव देख इसकी शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद आंचल की हत्या की गई है और शव फेंका गया है। पुलिस का कहना है कि अभी जल्दबाजी में कुछ भी कहा नहीं जा सकेगा। पोस्टमार्टम के बाद ही सब कुछ क्लीयर होगा। फिलहाल पुलिस ने आंचल के पिता गंगाचरण की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
आंचल का परिवार मूल रुप से उत्तरप्रदेश के रायबरेली का रहने वाला था। वह काफी समय से लुधियाना के गांव ताजपुर में रह रहे है। आंचल के पिता गंगाराम इलाके में ही फास्टफूड की रेहड़ी लगाते है। आंचल डिवीजन तीन के पास स्थित एक सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। उसके स्कूल में ही एग्जाम चल रहे थे। वह रोजाना ऑटो द्वारा स्कूल जाती और ऑटो पर ही स्कूल से घर वापस आती थी।
तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी आंचल बुधवार की सुबह घर से स्कूल एग्जाम देने के लिए निकली थी। एग्जाम देने के बाद वह घर के लिए निकल गई, लेकिन रास्ते में वह गायब हो गई। घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। स्कूल से पता किया तो पता चला कि आंचल काफी समय पहले निकल चुकी है। जिसके बाद परिवार वालों ने उसके दोस्तों और अपने रिश्तेदारों के घरों में भी पता किया, लेकिन किसी को आंचल का पता नहीं था।
कभी जमालपुर तो कभी डिवीजन तीन थाने में घुमाती रही पुलिस
गंगाचरण ने आरोप लगाया कि बेटी के न मिलने पर वह थाना जमालपुर में गए तो वहां उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। उसे बोला गया कि स्कूल डिवीजन तीन एरिया में है और वह वहां जाए। जिसके बाद वह डिवीजन तीन थाने पहुंचे तो वहां भी उसे करीब एक से डेढ़ घंटे तक बैठाए रखा और फिर जाकर उसकी शिकायत दर्ज की। बेटी के गायब होने के बाद पुलिस की मदद से परिवार वालों ने आंचल की काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। गुरुवार सुबह भैणी कालोनी में राहगीर सैर करने के लिए निकला था तो उसने शव देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। जब जांच की गई तो पता चला कि गला दबा कर आंचल की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की बात को नकारा है, लेकिन आशंका है कि सामूहिक दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम देने के बाद ही उसे मौत के घाट उतारा गया है।
परिवार वालों ने आंचल को दे रखा था फोन, 15 दिन पहले ही लिया था वापस
घर से स्कूल की दूरी करीब दस से 12 किलोमीटर की थी। रोजाना आंचल ऑटो पर आती जाती थी। परिवार वालों ने उसकी सेफ्टी के लिए उसे मोबाइल फोन दे रखा था। मगर कुछ समय पहले उसे एक युवक तंग कर रहा था। जिस कारण परिवार वालों ने कुछ दिनों के लिए फोन ही अपने पास रख लिया ताकि उसे तंग करने वाला युवक पीछे हट जाए। गंगाचरण ने इलाके में ही रहने वाले एक ऑटो वाले युवक पर आशंका जताई है। जिसके बारे में पूरी जानकारी उसने पुलिस को दे दी है।
सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने इलाके के कुछ और युवकों को संदिग्ध मान कर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, लेकिन इसकी पुष्टि कोई भी अधिकारी नहीं कर रहे। गंगाचरण के बताए इनपुट्स पर पुलिस अभी जांच कर रही है ताकि कोई सुराग मिल सके।
क्या कहते है पुलिस अधिकारी
एडीसीपी 4 तुषार गुप्ता ने बताया कि आंचल स्कूल से आते हुए रास्ते से गायब हुई थी। उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। बाकी पोस्टमार्टम के दौरान सारी चीजें सामने आ जाएगी। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। परिवार वालों से बातचीत की जा रही है और कई सवाल पूछे गए हैं। बाकी जल्द ही इस मामले को हल कर लिया जाएगा और आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन