फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Dead body found in blue drum in Ludhiana six accused arrested

नीले ड्रम में लाश: खुल गया हत्या का राज...लुधियाना में ड्रम में मिले शव की हुई पहचान, महिला समेत छह गिरफ्तार

Fri, 27 Jun 2025 06:06 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 27 Jun 2025 06:06 PM IST
सार

तीन दिन पहले पंजाब के लुधियाना में नीले ड्रम में व्यक्ति की लाश मिली थी। व्यक्ति की हत्या कर ड्रम में भरकर खाली प्लाट में फेंक दिया था। पुलिस ने मामले में महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो नाबालिग भी हैं। 

विज्ञापन
Dead body found in blue drum in Ludhiana six accused arrested
लुधियाना में नीले ड्रम में मिला शव - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ की मुस्कान ने प्रेमी विशाल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर लाश को नीले ड्रम में भर दिया था। ऐसा ही मिलता-जुलता मामला तीन दिन पहले पंजाब के लुधियाना में भी सामने आया था। यहां एक व्यक्ति की हत्या कर उसकी लाश को नीले ड्रम में भरकर खाली प्लाट फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली है। वहीं हत्या करने वाले आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

 
लुधियाना के ग्यासपुरा चौक के पास खाली प्लाट में नीले ड्रम के अंदर मिले शव की पहचान मनोज उर्फ राजू के तौर पर हुई है। राजू की हत्या किसी ओर ने नहीं बल्कि उसके दोस्त ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल महिला उसका पति और दो नाबालिग सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान फागू प्रसाद, उसकी पत्नी ऊषा देवी, बड़ा बेटा नीरज कुमार, उत्तरप्रदेश के जिला कुशी नगर निवासी सीडू कुमार के तौर पर हुई है। वहीं मामले में आरोपी फागू प्रसाद के दो नाबालिग लड़के भी शामिल हैं। आरोपी नीरज कुमार मृतक मनोज का दोस्त था। उक्त सभी आरोपियों ने मनोज के साथ मारपीट की थी, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीते हुए दोनों के बीच हुई कहासुनी
एडीसीपी-2 करणवीर सिंह ने बताया कि मनोज और नीरज आपस में दोस्त थे। दोनों शराब के आदी थे। मनोज उकसर नीरज के घर आता-जाता था। वहीं दोनों शराब भी पीते थे। हत्या वाले दिन भी नीरज और मनोज शराब पी रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और बात मारपीट तक पहुंच गई। नीरज के चिल्लाने की आवाज सुन उसके परिवार के सभी लोग वहां पहुंच गए। आरोपियों ने मनोज के साथ काफी मारपीट की और उसे बेसुध कर दिया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। मनोज की मौत के बाद आरोपियों ने शव को रात भर कमरे में ही रखा। 

हत्या के अगले दिन खरीदा नीला ड्रम
अगले दिन सुबह शव खुर्द-बुर्द कर शव को कपड़े में लपेट कर रस्सी से बांध दिया। शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपियों ने एक नीला ड्रम खरीदा। इसके बाद शव को ड्रम में डाल कर ई-रिक्शा से खाली प्लाट में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। 

सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
एडीसीपी करणवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कई थ्योरियों पर काम किया। जांच के दौरान सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। कैमरों की मदद से आरोपियों का पता लगा और पुलिस ने सभी को काबू कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed