फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   crime, ludhiana, mbbs

एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर 17.50 लाख ठगे

Thu, 18 Feb 2016 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 18 Feb 2016 04:22 PM IST
विज्ञापन
crime, ludhiana, mbbs
बिहार के जिला पूर्णिया स्थित मात गुजरी कॉलेज किशनगंज में एमबीबीएस में
विज्ञापन
दाखिला दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने 17.5 लाख रुपये  ऐंठ लिए।

आरोपी ने न तो उनके बेटे का एडमीशन कराया और न ही रुपये दिए। नेता जी नगर के रहने वाले ऋषि हरमिला नर्सिंग होम के सुनील कुमार की शिकायत पर थाना सलेम टाबरी पुलिस ने नेशनल बैंक के पीछे यूनिवर्सिटी कैंपस में रहने वाले राजीव कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में सुनील ने बताया अपने बेटे को डॉक्टर बनाना चाहता था। वह अपने बेटे का एडमीशन बिहार के जिला पूर्णिया स्थित मात गुजरी कॉलेज किशनगंज में कराना चाहता था। उसकी मुलाकात आरोपी के साथ हुई। आरोपी ने उसे झांसा दिया कि वह उसके बेटे की एडमीशन उक्त कॉलेज में करा सकता है। दोनों में डील पक्की हो गई। कई बार में आरोपी राजीव ने उससे 17.50 लाख रुपये ले लिए। बाद में आरोपी उसके बेटे का एडमश्ीान कराया।

उसने आरोपी से पैसे मांगे तो रुपये देने से इंकार कर दिया। मामले की जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी सुखपाल ने कहा कि आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed