फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   crime, duplicate product seize in mansa, duplicate ghee in mansa

नमूने फेल होने के बाद घी से भरी गाड़ी जब्त

Sun, 20 Mar 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Sun, 20 Mar 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
crime, duplicate product seize in mansa, duplicate ghee in mansa
मानसा की कैंचियां चौक में दानवीर घी के साथ कार को कब्जे में लेती थाना सदर मानसा की पुलिस । - फोटो : अमर उजाला
दानवीर घी के नमूने फेल होने के बाद सेहत विभाग ने कैंचियां चौक से घी से भरी एक गाड़ी जब्त की है। उसमें से पैकेटों में बंद 144 किलो दानवीर घी भरा हुआ था।
विज्ञापन


यह घी डिब्बे बनाकर पैक किया हुआ था। इसको दुकानों पर सप्लाई किया जाना था। सेहत विभाग इस घी के मानसा की दुकानों से दो नमूने भर चुका है। इसकी रिपोर्ट फेल होने के बाद विभाग ने सख्त रवैया अपनाया है।
विज्ञापन


सेहत अफसर डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि शहर से पहले दानवीर घी के नमूने लिए गए थे। इनकी रिपोर्ट फेल होने के बाद यह घी शक के घेरे में आ गया। इसके बाद सेहत अफसर डॉ. मोहन सिंह ने थाना सदर मानसा के मुखी हरपाल सिंह टिवाना समेत कैंचियां चौक में दानवीर घी से भरी गाड़ी घेरी। इस दौरान उन्हें पैकेटों में बंद 144 किलो दानवीर घी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह घी किसी तरह खाने योग्य नहीं है। इसके नमूने फेल होने के बाद जब्त कर दिया गया है। थाना सदर मानसा के मुखी हरपाल सिंह ने कहा कि इस पर विभाग अगली कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed