फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   CM Bhagwant Mann target congress Bharat Bhushan Ashu Ludhiana by Election update

Ludhiana by-Election: 'आशु का अहंकार और गुस्सा चरम पर', अगर जीत भी गए... मुख्यमंत्री मान ने सुनाई खरी-खरी

Mon, 09 Jun 2025 02:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 09 Jun 2025 02:26 PM IST
सार

लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान विरोधियों पर हमलावर हैं। सीएम मान ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार भरत भूषण आशु का अहंकार और गुस्सा चरम पर है। अगर अभी उनका यही रवैया है तो विधायक बनकर क्या करेंगे।

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann target congress Bharat Bhushan Ashu Ludhiana by Election update
सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव को लेकर प्रचार का समय करीब एक सप्ताह रह गया है। ऐसे में राजनीतिक गर्मी चरम सीमा पर है। सीएम भगवंत सिंह मान ने आप की तरफ से चुनाव की कमान खुद संभाल रखी है। वह लगातार हलका पश्चिमी में बैठकें और सभाएं कर रहे हैं। इतना ही नहीं वह इस दौरान विपक्षियों पर खूब बरस रहे हैं। खासकर वह कांग्रेस के पंजाब वर्किंग प्रधान और उम्मीदवार भारत भूषण आशु को आड़े हाथ ले रहे हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आशु का अहंकार और गुस्सा चरम पर है। अगर अभी उनका यही रवैया है तो विधायक बनकर क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी है। अगर वे जीत भी गए तो अगले डेढ़ साल मुझे गालियां देने में बिताएंगे, इससे जनता को क्या हासिल होगा। जब वे मंत्री थे तब उन्होंने लोगों को अपमानित करने के अलावा कुछ नहीं किया। सीएम मान ने यहां तक कह दिया कि पूर्व विधायक गुरप्रीत गोगी की जब मौत हुई थी उसी दिन विरोधियों ने उपचुनाव की बैठकें शुरू कर दी थी। चुनाव आते-जाते रहते हैं लेकिन भगवान के पास गया इंसान वापस नहीं आता। विरोधियों के पास अहंकार है।
विज्ञापन


सीएम मान ने पिछले तीन दिनों के दौरान हलका पश्चिमी के कई इलाकों में धुआंधार प्रचार किया और संजीव अरोड़ा के हक में वोट मांगे। सीएम मान ने जहां पंजाब सरकार की उपलब्धियां गिनाई वहीं कांग्रेस पर भी खूब कटाक्ष किए। मान ने कहा कि विपक्ष चुनाव प्रचार भी अहंकार से करता है, जबकि हम प्यार और सम्मान से वोट मांगते हैं। सच तो यह है कि पहले उन्हें चुनना मजबूरी थी, लेकिन अब लोगों के पास ईमानदार विकल्प मौजूद आप उम्मीदवार मौजूद है। मान ने मतदाताओं से ऐसे उम्मीदवार को चुनने का आग्रह किया जो पार्टी के अंदरूनी झगड़ों में उलझने के बजाय लोगों की समस्याओं को सुलझाए। मान ने कहा कि लोग दूसरे उम्मीदवारों की तस्वीरें भी मत देखिए, उनका भ्रष्टाचार आपको अंधा कर देगा। ये वही लोग हैं जिन्होंने सालों तक पंजाब को लूटा है। अब फैसला लोगों को करना है कि वह अपमानित होना चाहते है या फिर सम्मान चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टर्बनेटर हरभजन सिंह ने संजीव अरोड़ा के हक में निकाला रोड शो
भारतीय क्रिकेट टीम के टर्बनेटर रहे राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने रविवार की शाम को लुधियाना पहुंच कर संजीव अरोड़ा के हक में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने गुलमोहर होटल के पास से रोड शो निकाला जो हलका पश्चिमी के कई इलाकों में गया। इस दौरान हरभजन सिंह ने मान सरकार की उपलब्धिया गिनाई वहीं उन्होंने शिक्षा और खेल पर मान सरकार की तारीफों के पुल बांधे। राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने कहा कि आप सरकार पंजाब के लिए काम कर रही है। पंजाब में सड़क सुधार, नहर पुल और लुधियाना में रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण विकास के काम हो रहे हैं। संजीव अरोड़ा एक ऐसे राज्यसभा सांसद हैं जो हर समय किसी न किसी काम को लेकर व्यस्त रहते हैं। वह विकास कार्यों को लेकर कभी किसके पास तो कभी किस मंत्री के पास जाकर समस्याओं का समाधान कराने की कोशिश में जुटे रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed