फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Child Kidnapped from Home in Village Akalgarh of Ludhiana

Ludhiana: घर में घुसे छह नकाबपोश, पिस्तौल दिखाकर 10 साल के बच्चे का अपहरण, आरोपियों में पिता भी शामिल

Thu, 09 Nov 2023 11:37 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 09 Nov 2023 11:37 AM IST
सार

गुरदेव सिंह के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि फॉच्यूर्नर कार सुबह साढ़े सात बजे से इलाके में चक्कर काट रही थी। बीनस के स्कूल से आने के बाद बूटा सिंह और अन्य लोगों ने धावा बोल दिया और चंद मिनट में बीनस को अगवा करके ले गए। गुरदेव सिंह ने थाना सुधार में रपट दर्ज करवाने के अलावा पुलिस कंट्रोल रूम और अन्य आपातकालीन नंबर पर फोन किए लेकिन कार को पकड़ा नहीं जा सका।

विज्ञापन
Child Kidnapped from Home in Village Akalgarh of Ludhiana
घर से बच्चा अगवा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

लुधियाना के गांव अकालगढ़ में फॉच्यूर्नर कार में सवार होकर आए छह हथियारबंद लोगों ने पिस्तौल दिखाकर 10 वर्षीय लड़के को अगवा कर लिया। अगवा करने वालों में एक बूटा सिंह पासला बच्चे बीनस सिंह का पिता बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


पारिवारिक कलह के चलते बीनस सिंह पिछले लगभग दो-ढाई साल से अपने नाना-नानी के साथ गांव अकालगढ़ में रह रहा था। यूनाइटेड किंगडम में रह रही बीनस सिंह की मां कुलदीप कौर पासला ने उसकी देखरेख व पढ़ाई सहित उसके तमाम रखरखाव के लिए अपने माता-पिता को पावर ऑफ अटॉर्नी दे रखी है। कुलदीप कौर और उसके माता-पिता को पहले से इस बात का आभास था कि बूटा सिंह बीनस को अगवा कर सकता है। इसके चलते उन्होंने पुलिस में शिकायत कर रखी थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


फॉर्च्यूनर में आए थे आरोपी
बुधवार दोपहर करीब 3 बजकर 40 मिनट पर बूटा सिंह समेत 6 नकाबपोश फॉच्यूर्नर कार में सवार होकर पूर्व हवाई सेना अधिकारी और बीनस के नाना गुरदेव सिंह के अकालगढ़ स्थित घर में दाखिल हुए और पिस्तौलें तान दी। बकौल गुरदेव सिंह घर में उनकी पत्नी जसवंत कौर, बेटा अमनदीप सिंह हैप्पी और भतीजा गुरनूर सिंह मौजूद थे। बूटा सिंह के अलावा दो और लोगों के पास पिस्तौल थीं। तीन-तीन पिस्तौल देखकर सभी घबरा गए। 

गुरदेव सिंह के अनुसार महज एक मिनट के अंदर बूटा सिंह पासला और अन्य अगवाकारों ने बीनस को उठा लिया और भागने लगे। घर में मौजूद सभी ने उनसे जबरदस्त मुकाबला किया। गुरदेव सिंह, उनके बेटे अमनदीप और भतीजे गुरनूर ने कार तक उनका पीछा किया और लाठी डंडों की मदद से हमला कर बीनस को उनके चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की। उन्होंने तुरंत सुधार की पुलिस के अलावा कंट्रोल रूम सहित अन्य आपात नंबर पर भी सूचित किया।

बेटी को पीटता था दामाद
पूर्व वायु सेना अधिकारी गुरदेव सिंह ने बताया कि दामाद उनकी बेटी को पीटता था, बेटी के यूके जाने के बाद दो-ढाई वर्ष से उनका दोहता उनके पास ही रह रहा था। बेटी ने पॉवर ऑफ अटार्नी के जरिये बीनस की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी हुई थी।


सुबह से ही घूम रही थी फॉच्यूर्नर कार
गुरदेव सिंह के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि फॉच्यूर्नर कार सुबह साढ़े सात बजे से इलाके में चक्कर काट रही थी। बीनस के स्कूल से आने के बाद बूटा सिंह और अन्य लोगों ने धावा बोल दिया और चंद मिनट में बीनस को अगवा करके ले गए। गुरदेव सिंह ने थाना सुधार में रपट दर्ज करवाने के अलावा पुलिस कंट्रोल रूम और अन्य आपातकालीन नंबर पर फोन किए लेकिन कार को पकड़ा नहीं जा सका। गुरदेव सिंह ने पंजाब सरकार और पुलिस के उच्च अधिकारियों से उनके दोहते बीनस की जिंदगी बचाने की मांग की है, गुरदेव सिंह ने आशंका जताई है कि बूटा सिंह उनकी बेटी और बीनस सिंह को जान से मार सकता है।

कार की नंबर प्लेट पर लगी थी मिट्टी
थाना सुधार के प्रभारी इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह ने कहा कि मामला जिला लुधियाना ग्रामीण एसएसपी नवनीत सिंह के ध्यान में लाया गया है। बूटा सिंह पासला का मोबाइल नंबर बंद होने के कारण लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाई। कार का नंबर भी पता नहीं चल पाया, क्योंकि नंबर प्लेट पर मिट्टी या कुछ और लगाकर छिपाया गया था। बूटा सिंह के गांव पुलिस पार्टी भेजी गई है वो वहां नहीं मिला। मामला अगवा किए जाने का है लेकिन पारिवारिक होने के कारण जांच की जा रही है। सबसे अहम बीनस सिंह की सुरक्षा है इसलिए उच्च अधिकारियों से आदेश लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed