फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Bodybuilder death in halwara his lover and family arrested

बॉडी बिल्डर की मौत: प्रेमिका का पूरा परिवार गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए हिमाचल में छुपे, सरपंच अभी भी फरार

Sun, 06 Apr 2025 11:54 AM IST
अंकेश ठाकुर कंवरपाल, हलवारा (लुधियाना)
कंवरपाल, हलवारा (लुधियाना) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 06 Apr 2025 11:54 AM IST
सार

हलवारा में बॉडी बिल्डर पवनप्रीत सिंह की मौत के बाद फरार चल रही उसकी प्रेमिका और पूरे परिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी पुलिस से बचने के लिए हिमाचल प्रदेश पहुंच गए थे। 

विज्ञापन
Bodybuilder death in halwara his lover and family arrested
बाॅडी बिल्डर पवनप्रीत सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के हलवारा में बॉडी बिल्डर पवनप्रीत सिंह मुल्लांपुर की मौत मामले में नामजद प्रेमिका किरनदीप कौर समेत सात आरोपियों को थाना सुधार की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हलवारा के सरपंच सुखविंदर सिंह और मुल्लांपुर के पटवारी कुलदीप सिंह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

विज्ञापन


थाना सुधार के प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि किरनदीप कौर के मामा के बेटे मनजोत सिंह उर्फ जोत निवासी ताजपुर को पनाह देने के आरोप में नामजद किया गया है। उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। किरनदीप और उसका परिवार पुलिस से बचने के लिए श्री आनंदपुर साहिब और हिमाचल के नयना देवी आदि धार्मिक स्थलों में छिपते फिर रहे थे।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में पवनप्रीत सिंह की प्रेमिका किरनदीप कौर, पिता राजिंदर सिंह राजा, मां कुलदीप कौर, बहन सुखविंदर कौर एवं हरदीप कौर, भाई गुरचरण सिंह चन्ना (सभी निवासी हलवारा) और किरनदीप कौर का ममेरा भाई मनजोत सिंह उर्फ जोत निवासी गांव ताजपुर शामिल हैं। जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश करके रिमांड की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी पंजाब गौरव यादव की ओर से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा देने के बाद 2 अप्रैल को परिवार ने हजारों नम आंखों के बीच पवनप्रीत सिंह के शव का पैतृक गांव मुल्लांपुर में अंतिम संस्कार कर दिया था।

मुकदमे के अन्य नामजद आरोपी मुल्लांपुर गांव के पटवारी कुलदीप सिंह और मुख्य आरोपी किरनदीप कौर की बहन सुखविंदर कौर ने 4 अप्रैल को लुधियाना सेशंस कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी। जिला अदालत ने दोनों की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 9 अप्रैल का दिन निर्धारित करते हुए सुधार थाना पुलिस को मुकदमे की फाइल समेत उपस्थित रहने का निर्देश दिया था, लेकिन सुखविंदर कौर को भी सुधार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पवनप्रीत ने 28 मार्च को हलवारा में अपनी प्रेमिका के घर के सामने सल्फास की पूरी बोतल पी थी और 30 मार्च को चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित सरकारी अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

दस साल से प्रेम में थे दोनों
मुल्लांपुर गांव का पवनप्रीत सिंह बॉडी बिल्डर और बाउंसर है। पिछले 10 साल से वह किरनदीप कौर के साथ प्यार में था और दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। पवनप्रीत के खिलाफ 2023 में थाना दाखा की पुलिस ने नशा बरामदगी का केस दर्ज किया था। इसके बाद दाखा पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इस घटना के बाद उसकी प्रेमिका ने पवनप्रीत से मुंह मोड़ लिया। करीब 6 महीने पहले पवनप्रीत सिंह जमानत पर जेल से बाहर आ गया और उसने प्रेमिका से मिलने और शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। युवती का परिवार इसके सख्त खिलाफ हो गया और खुद पवनप्रीत की प्रेमिका ने भी शादी से साफ इंकार कर दिया।

युवती ने दिया ये तर्क
युवती का कहना था कि अगर उसे अदालत से सजा मिल गई तो दोनों की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। 27 मार्च को पवनप्रीत अपने परिवार के साथ शादी का प्रस्ताव लेकर युवती के घर आ गया। युवती और उसके परिजनों ने शादी से साफ इंकार कर दिया तो पवनप्रीत निराश होकर लौट गया। शनिवार सुबह पवनप्रीत अपनी स्कार्पियो कार में अकेला युवती के गांव आया, लेकिन किसी ने उसे अंदर दाखिल नहीं होने दिया। पवनप्रीत ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा कि कोई किसी को प्यार मत करना मैंने किया था और आज मुझे मरना पड़ रहा है ''अलविदा''।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed