फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Attempt of Loot in Muthoot Gold Loan Office in Ludhiana

लुधियाना: मुथूट फाइनेंस में लूट के लिए घुसे बदमाश, मैनेजर को मारी गोली, सिक्योरिटी गॉर्ड की जवाबी फायरिंग में एक ढेर

Sat, 30 Oct 2021 12:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 30 Oct 2021 12:01 PM IST
सार

पिछले साल अक्तूबर में ही लुधियाना के दुगरी रोड स्थित मुथूट फाइनेंस कंपनी के ऑफिस से छह हथियारबंद डकैतों ने 15 करोड़ के जेवरात लूटने की कोशिश की थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
Attempt of Loot in Muthoot Gold Loan Office in Ludhiana
लुधियाना में लूट की वारदात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

होजरी का गढ़ कहे जाने वाले लुधियाना के सुंदर नगर इलाके में शनिवार सुबह करीब दस बजे तीन बदमाश मुथूट फाइनेंस में लूट के लिए दाखिल तो हो गए पर सिक्योरिटी गार्ड की सर्तकता के कारण लूट की बड़ी वारदात टल गई। बदमाशों ने भीतर घुसते ही मैनेजर को गन प्वाइंट पर ले लिया और विरोध करने पर गोली चला दी। एक गोली मैनेजर को लगी। गोली चलने की आवाज सुनते ही सिक्योरिटी गार्ड सुरजीत सिंह ने ब्रांच का शटर नीचे कर दिया। लुटेरों ने उसे गोली मारने की धमकी दी कि वह शटर उठा दे लेकिन सुरजीत ने शटर नहीं खोला और अपने पास रखी 12 बोर की गन से गोली चला दी। जिससे एक लुटेरा वहीं पर ढेर हो गया।  

विज्ञापन


जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया उस वक्त मैनेजर के अलावा तीन महिला स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड मौजूद था। किसी तरह शटर खुलते ही दो बदमाश फरार छत के रास्ते फरार होने में कामयाब हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कुछ समय में थाना दरेसी, थाना बस्ती जोधेवाल और थाना डिविजन चार की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद लुटेरे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ब्रांच से पुलिस ने 9 एमएम की पिस्टल और खोल बरामद कर लिए हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - दुस्साहस: परिजनों से पूछताछ पर भड़का गैंगस्टर, कहा-प्रताड़ना बंद न हुई तो पुलिस वालों के बच्चे भुगतेंगे परिणाम 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना में घायल प्रताप कालोनी के रहने वाले मैनेजर सन्नी शर्मा को पास के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। बदमाशों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस की एक टीम ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की पर वे चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस को रास्ते से भी एक हथियार मिला है जो बदमाशों का है। 

सुंदर नगर यूनियन बैंक वाली बिल्डिंग की पहली मंजिल पर मुथूट फाइनेंस का दफ्तर है। रोजाना सुबह करीब साढ़े नौ बजे ब्रांच खुलती है। शनिवार सुबह करीब पौने दस बजे तीन युवक ग्राहक बनकर अंदर घुसे। उस समय सिक्योरिटी गार्ड सुरजीत कुमार गेट पर ही था। अंदर घुसते ही बदमाशों ने मैनेजर के पास जाकर बहस शुरू की और उसे गन प्वाइंट पर ले लिया। मैनेजर सन्नी ने विरोध किया तो आरोपियों ने गोली चला दी। जो सीधे सन्नी की बाजू पर जा लगी। गोली की आवाज सुनते ही अंदर बैठीं तीन महिला कर्मी पूरी तरह से घबरा गई। बताया जा रहा है कि लुटेरों ने उन्हें शोर न मचाने के लिए गोली चलाई और चुप रहने के लिए कहा। 

पिछले साल भी मुथूट फाइनेंस कंपनी में हुआ था डकैती का प्रयास
पिछले साल अक्तूबर में दुगरी रोड स्थित मुथूट फाइनेंस कंपनी के ऑफिस से छह हथियारबंद डकैतों ने 15 करोड़ के जेवरात लूटने की कोशिश की थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। डकैतों ने 10 गोलियां चलाईं जिससे चार लोग जख्मी हो गए थे। वहीं, डकैतों से मारपीट में एक व्यक्ति की बाजू फ्रैक्चर हो गई थी। यह सारा घटनाक्रम करीब 40 मिनट तक चला था। उस दिन सुबह 8:50 बजे तक सुरक्षाकर्मी गुरमीत और सफाईकर्मी राजन और एक महिला कर्मचारी दफ्तर पहुंचे थे।


इसी बीच तीन बाइक पर सवार छह डकैत आए। एक नीचे खड़ा रहा और पांच ऊपर चले गए। उन्होंने दफ्तर के बाहर खड़े सुरक्षाकर्मी गुरमीत को बंधक बनाया और अंदर ले जाकर रस्सी से बांध दिया। इसके बाद सफाईकर्मी और महिला कर्मचारी को भी बंधक बना लिया। कुछ समय बाद ब्रांच मैनेजर सतजीत आए। हथियारों के बल पर लुटेरे सतजीत को तिजोरी के पास ले गए। आरोपियों ने तीन बैग में करीब 15 करोड़ के जेवरात भर लिए और नकदी अलग रख ली।

कोच्चि में सीसीटीवी पर देख पुलिस को दी थी सूचना 

कंपनी के कर्मचारियों को नौ बजे तक बायोमेट्रिक तरीके से हाजिरी दर्ज करानी होती है। वारदात के दिन सुबह सवा नौ बजे तक किसी कर्मचारी की हाजिरी दर्ज न होने पर कंपनी के मुख्यालय कोच्चि में सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। वारदात का पता चलने पर लुधियाना के एआरएम को सूचना दी गई। एआरएम से घटना की जानकारी मिलने पर करीब 9:20 बजे पुलिस की गाड़ियां दफ्तर के नीचे पहुंच गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed