फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   arrest, nri arrest in ludhiana, ludhiana arrest

बब्बर खालसा से संबंधित एनआरआई गिरफ्तार 

Thu, 26 May 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना) Updated Thu, 26 May 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
arrest, nri arrest in ludhiana, ludhiana arrest
गिरफ्तार
 थाना दाखा की पुलिस ने गांव चक्क कलां के रहने वाले कनाडा के पीआर मंदीप सिंह को बब्बर खालसा के साथ संबंध के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मंदीप के खिलाफ काउंटर इंटेलीजेंस रिपोर्ट आने के बाद की। 
विज्ञापन


सब डिवीजन दाखा के उप पुलिस कप्तान अजय राज सिंह ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली कि मंदीप सिंह बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकवादी संगठन का सदस्य है और हर साल कनाडा से अपने गांव चक्क कलां आता है। उसका पाकिस्तान में रह रहे बब्बर खालसा के आतंकवादियों के साथ तालमेल है। सूचना मिलने के बाद पुल नहर चंगना में नाकाबंदी कर मंदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


अजय राज सिंह और थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने कहा कि पूछताछ में मंदीप सिंह ने माना कि उसका कनाडा में इस जत्थेबंदी को चला रहे हरदीप सिंह निझर के साथ तालमेल है। उन्होंने कहा कि हरदीप सिंह ने ही मंदीप सिंह को प्रेरित कर जत्थेबंदी का सदस्य बनाया है और उसे एके 47 राइफल चलाने की ट्रेनिंग भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदीप सिंह ने यह भी माना कि उसे पंजाब में बब्बर खालसा इंटरनेशनल जत्थेबंदी के निशाने पर रहे पंजाब पुलिस के सीनियर अफसर, शिवसेना के नेता और धार्मिक डेरे के प्रमुख को खत्म करने के लिए और नौजवानों को बब्बर खालसा संगठन में शामिल करवाने के लिए भेजा गया है। हरदीप ने ही मंदीप को पाकिस्तान से हथियार भी मुहैया करवाने का वादा किया था। 


अजय राज सिंह ने कहा कि मंदीप सिंह को अदालत में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि मंदीप सिंह के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed