फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   arrest, four arrest form private hospital, bhatinda arrest

प्राइवेट अस्पताल में लिंग जांच करने वाले चार काबू

Thu, 07 Jul 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Thu, 07 Jul 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
arrest, four arrest form private hospital, bhatinda arrest
Arrest
सिरसा (हरियाणा) के सेहत विभाग ने सीआईए स्टाफ सिरसा की सहायता से बरनाला के एक प्राइवेट अस्पताल में लिंग जांच करने के चल रहे गोरखधंधे का पर्दाफाश कर गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


यह गोरखधंधा सिटी थाने के बिलकुल साथ में जहां के एक बंद पड़े प्राइवेट अस्पताल में गुप्त तौर पर एक आठवीं पढ़ी महिला गुरमेल कौर कर रही थी। वह खुद ही टेस्ट करती थी और उसने इस गोरखधंधे में सिरसा का एक आरएमपी डाक्टर दलाल के तौर पर रखा हुआ था जो गर्भवती महिलाओं को यह टेस्ट करवाने के लिए इस अस्पताल में लेकर आता था।
विज्ञापन


सिरसा में प्रैक्टिस करता आरएमपी डाक्टर रामदास अपने दवाखाने में आने वाली गर्भवती महिलाओं को लिंग जांच करवाने के लिए कहता था ताकि पता चल सके कि उनकी कोख में लड़की पल रही है या लड़का। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जांच करवाने के बदले वह एक गर्भवती से 15 से 30 हजार रुपये तक लेता था। आधे रुपये वह उक्त महिला को दे देता था। सिरसा के सेहत विभाग को इसकी भनक लग गई और वहां के सीएमओ ब्रजेश भूषण और डिप्टी सीएमओ राजेश चौधरी ने सीआईए स्टाफ सिरसा की पुलिस से संपर्क किया। योजना बनाकर दो गर्भवती महिला पुलिस कर्मचारियों को सिविल कपड़ों में सिरसा के आरएमपी डाक्टर रामदास के पास लिंग जांच कराने भेजा। रामदास ने इनसे 30 हजार लिए और एक जीप में लेकर उनको बरनाला रवाना हो गया। 

बरनाला के पास पहुंचकर उसने अपने गिरोह में शामिल महिला गुरप्रीत कौर व जगतार सिंह को फोन किया जो उनको बरनाला बस स्टैंड से आकर ले गए। जैसे ही गर्भवती महिला पुलिस कर्मचारियों का लिंग जांच वहां के प्राइवेट अस्पताल में करने लगे तो घात लगाई बैठी सेहत विभाग सिरसा की टीम ने सीआईए स्टाफ सिरसा की पुलिस की मदद से गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार सदस्यों में लिंग जांच करने वाली महिला गुरमेल कौर व उसके दलाल आरएमपी डाक्टर रामदास, गुरप्रीत कौर व जगतार सिंह मोगा को मौके पर दबोच लिया और उनको दिए 30 हजार भी बरामद करवा लिए गए। 

अस्पताल की पुरानी कर्मचारी ने सील तोड़ शुरू किया था यह गोरखधंधा 
सेहत विभाग सिरसा की टीम में आए सीएमओ ब्रजेश भूषण ने बताया कि 10 साल पहले डाक्टर चंद्ररेखा अपने पति को साथ लेकर इस अस्पताल को ताला लगा और अंदर पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीनों को सील करवाकर विदेश चले गए थे।


गुरमेल कौर नामक महिला पहले से ही उनके पास काम करती थी। जब वह विदेश गए तो उसने अस्पताल का ताला तोड़ दिया और अंदर पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीनों की सीलें तोड़कर लिंग जांच करने का धंधा शुरू कर दिया था। वहीं, सीएमओ बरनाला कौशल ने कहा कि मामला दर्ज करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed