फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   arrest, eight arrest in recruitment scam, bhatinda recruitment scam

भर्ती घोटाले में शामिल आठ लोग गिरफ्तार

Fri, 24 Jun 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Fri, 24 Jun 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
arrest, eight arrest in recruitment scam, bhatinda recruitment scam
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
 प्रदेश के विभिन्न विभागों में हुए भर्ती घोटाले में विजिलेंस चंडीगढ़ की ओर से बठिंडा, भीखी, मलोट के आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा लाखों रुपये देकर नौकरी लेने वाली बठिंडा की दो युवतियों को विजिलेंस विभाग ने अगले सप्ताह पूछताछ के लिए समन जारी किया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार भर्ती घोटाले के मुख्य सुराग मलोट के अकाली पार्षद की गिरफ्तारी के लिए विभाग की तरफ से लगातार उसके ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। विजिलेंस विभाग ने बठिंडा के तलवंडी साबो के रहने वाले दोनों भाइयों हितेश और शुभम सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने पूछताछ के दौरान बठिंडा की दो युवतियों के नाम लिए थे, जिन्होंने उनके साथ मलोट के अकाली पार्षद को लाखों रुपये देकर नौकरी हासिल की थी। इसके आधार विजिलेंस विभाग ने उक्त दोनों युवतियों को पूछताछ के लिए पहले भी समन जारी किया था। दोनों ने विजिलेंस को बहाना लगाकर टाल दिया था, लेकिन अब विजिलेंस विभाग ने दोनों युवतियों को फिर समन जारी कर अगले सप्ताह चंडीगढ़ स्थित विभाग के कार्यालय में पेश होने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा विजिलेंस विभाग ने अमनदीप सिंह मलोट, अजय कुमार, अमित कुमार निवासी मलोट, इंद्रजीत सिंह बठिंडा और परवीन तलवंडी साबो, प्रितपाल सिंह भीखी को काबू कर लिया है।   


सूत्रों के अनुसार आगामी दिनों में इस मामले को लेकर बठिंडा से कई अन्य लोगों को विभाग की ओर से गिरफ्तार किया जा सकता है। इस पूरे मामले में 10 से अधिक युवतियां शामिल हैं, जिन्होंने लाखों रुपये देकर सरकारी नौकरी हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed