{"_id":"57e1610b4f1c1bff44a8284e","slug":"arrest-acp-arrest-accused-ludhiana-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किलोमीटर पीछा कर एसीपी ने लुटेरे को किया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक किलोमीटर पीछा कर एसीपी ने लुटेरे को किया काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 20 Sep 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस एजेंसी की महिला कर्मी से कैश से भरा बैग छीन कर भाग रहे लुटेरे को एसीसी संदीप वढेहरा ने एक किलोमीटर तक पीछा करके काबू कर लिया। आरोपी का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। काबू आरोपी की पहचान तरनतारन निवासी 23 वर्षीय जसविंदर सिंह के तौर पर हुई है। जबकि उसका साथी जगदीश सिंह भागने में कामयाब हो गया।
जानकारी के अनुसार कुकवेल गैस एजेंसी की कर्मी दीपिका सुबह करीब 11 बजे बैग में 1.37 लाख रुपये लेकर फिरोज गांधी मार्केट स्थित बैंक में जमा कराने पहुंची। बैंक के बाहर ही उसने अपना स्कूटर खड़ा किया और रुपयों वाला बैग लेकर शाखा की तरफ बढ़ने लगी। तभी दो युवक आए और उससे बैग छीनने लगे।
महिला ने बैग जोर से पकड़ लिया। छीनाझपटी के दौरान बैग का हैंडिल टूट गया। युवाओं ने बैग काबू किया और वहां से भागने लगे। महिला कर्मी ने शोर मचाया लेकिन कोई उसकी मदद को नहीं आया। वहीं से एसीपी संदीप वढेहरा अपने गनमैन के साथ निकल रहे थे। उन्होंने भागते हुए लुटेरों को देखा और उनका पीछा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
करीब एक हजार मीटर तक पीछा करने के बाद एसीपी ने बैग पकड़े लुटेरे को काबू कर लिया। घटना की जानकारी थाना डिवीजन नंबर पांच को दी गई। थाना प्रभारी बेअंत जुनेजा का कहना है कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे के आदी हैं। उन्होंने कहा कि यह भी जांच की जा रही है कि इससे पहले वे कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इसके अलावा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।