{"_id":"ea60e0552d351dcb54d334cbc0e276a5","slug":"after-love-marriage-nri-groom-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह के बाद लापता हुआ एनआरआई दूल्हा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम विवाह के बाद लापता हुआ एनआरआई दूल्हा
ब्यूरो, अमर उजाला/अमलोह (फतेहगढ़ साहिब)
Updated Thu, 18 Feb 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम विवाह करने वाला कनाडा निवासी प्रिंसपाल सिंह 13 फरवरी को अपनी प्रेमिका से शादी करने के बाद लापता हो गया। पुलिस ने प्रिंस की कार बस्सी पठाना के गांव थांबला से लावारिस हालात में बरामद की। पुलिस ने दिल्ली नंबर की कार से लापता युवक का मोबाइल फोन और कुछ अन्य जरूरी सामान कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार प्रिंसपाल सिंह के पटियाला के महिंदरा कॉलेज में अमलोह की एक लड़की से प्रेम संबंध बन गए थे। पिछले चार साल से दोनों रिलेशनशिप में थे और शादी करना चाहते थे। अपनी प्रेमिका से शादी करवाने के लिए कनाडा से अमलोह लौटे प्रिंसपाल सिंह अपने घरवालों से नाराज होकर पंजाब आया था। लड़की वालों की रजामंदी से उसने 13 फरवरी को खन्ना के एक गुरुद्वारा में शादी कर ली थी।
उसके बाद लड़की अपने घर आ गई थी और लड़की के पिता ने प्रिंसपाल सिंह के पिता को यह कहा था कि 16 फरवरी को खन्ना के ग्रीनलैंड होटल में रिसेप्शन रखी गई है। 16 फरवरी को प्रिंसपाल सिंह रिसेप्शन में नहीं पहुंचा। लड़की और उसके परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस थाने में दी। मामले की जांच में जुटे थाना अमलोह के एसएचओ हरविंदर सिंह ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों पक्षों की ओर से उन्हें शिकायतें दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
एसएचओ ने बताया कि लड़का-लड़की पिछले चार-पांच साल से एक दूसरे के संपर्क में थे। उन्हें बस्सी पठाना के थांबला इलाके से प्रिंस की दिल्ली नंबर वाली कार और मोबाइल फोन मिला है। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं, जिसकी पूरी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
लड़की के पिता मनजीत सिंह ने बताया कि उनके दामाद प्रिंसपाल सिंह के माता-पिता ने उनकी बेटी को शादी के बाद कनाडा से फोन पर बात करके बड़े दहेज की मांग की थी और गांव खनियाण में पड़ी उनकी करोड़ों रुपयों की जमीन का हवाला भी दिया गया था। यह मांग पूरी करने में वह असमर्थ हैं। लड़के के पिता कनाडा वासी जोगिंदर सिंह अपने गांव आए हुए हैं, लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है।