{"_id":"5b75ab4c42c792473300e3a7","slug":"91534438220-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले हवा में चलाई गोली, फिर रिवाल्वर का बट मार की लूट की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले हवा में चलाई गोली, फिर रिवाल्वर का बट मार की लूट की कोशिश
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवाई फायरिंग और रिवाल्वर का बट मार लूट की कोशिश
हाउसिंग बोर्ड कालोनी में ज्वेलर की दुकान पर हुई वारदात
स्विफ्ट कार में आए थे लुटेरे, लोगों को देख भागे
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। स्वतंत्रता दिवस पर शहर में सुरक्षा चाक चौबंद थी, लेकिन इसके बावजूद हाउसिंग बोर्ड कालोनी में एक ज्वेलर की शॉप पर स्विफ्ट डिजायर में आए तीन युवकों ने लूट की कोशिश की। आरोपियों ने दुकान में घुसते ही पहले तो हवा में गोली चलाई और फिर रिवाल्वर का बट मारा। दुकानदार के शोर मचाने और गोली की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद थाना सराभा की पुलिस के साथ कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि, दुकानदार ने लुटेरों की गाड़ी का नंबर नोट कर लिया था। जांच के बाद पता चला कि वह जाली है। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भाई रणधीर सिंह नगर निवासी मनीष वर्मा ने बताया कि उसकी हाउसिंग बोर्ड कालोनी के बाहर ही शिवम ज्यूलर के नाम से दुकान है। अक्सर दुकान पर उसके पिता बलदेव राज और वह खुद बैठता है। 15 अगस्त को वह अकेला ही दुकान पर बैठा था। करीब 4.30 बजे उसकी दुकान के बाहर एक स्विफ्ट डिजायर आकर रुकी। कार से निकलकर दो युवक शॉप पर आए, दोनों ने मुंह पर रुमाल बांध रखा था। एक युवक ने आकर चांदी की चेन की मांग की। मनीष वर्मा को युवक पर शक हो गया। जैसे ही वह बाहर जाने की कोशिश करने लगा तो युवक ने रिवाल्वर निकाल ली। उसने एक फायर किया, जो दीवार पर लगा। इसके बाद कार में बैठा तीसरा युवक काले रंग का बैग लेकर आया। उसने काउंटर के शीशे पर रिवाल्वर का बट मारकर तोड़ने की कोशिश की, मगर वह कामयाब नहीं हो सका। उसके बाद लुटेरों ने उससे लॉकर की चाबी मांगी। उसके विरोध करने पर एक लुटेरे ने रिवाल्वर का बट उसके सिर पर मारा। उसके सिर से खून निकालने लगा। इसी दौरान आसपास के लोग भी अपनी दुकानों से बाहर आ गए लेकिन लुटेरों के पास रिवाल्वर देखकर कोई भी व्यक्ति उसे बचाने के लिए नहीं आया। लोगों को इकट्ठा होते देखकर लुटेरे वारदात करने में नाकाम रहे और फरार हो गए।
मनीष वर्मा का कहना है कि जब आरोपी फरार हो रहे थे, तब उसने आरोपियों की स्विफ्ट डिजायर (पीबी10टीए-0829) नोट कर लिया। पुलिस ने जांच की तो वह नंबर जाली निकला। इस मामले में थाना सराभा नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर बृज मोहन ने बताया कि अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है। जिसमें कार नजर आ रही है। लुटेरों के स्कैच तैयार करवाए जाएंगे। जांच की जा रही है।