{"_id":"5b0598054f1c1bd4408b7449","slug":"91527093253-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा भेजने की बजाए भेज दिया मलेशिया, साढ़े चार लाख ऐंठे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनाडा भेजने की बजाए भेज दिया मलेशिया, साढ़े चार लाख ऐंठे
Updated Wed, 23 May 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा के बजाय भेजा दिया मलयेशिया, साढ़े चार लाख ऐंठे
दंपति के खिलाफ पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। विदेश भेजने के इच्छुक एक युवक को ठग ट्रेवल एजेंट दंपति ने कनाडा भेजने के बजाए मलयेशिया भेज दिया। आरोपी दंपति ने पीड़ित युवक से साढ़े चार लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस की ओर से मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस ने बस्ती जोधेवाल के सरदार नगर निवासी अमनदीप सिंह की शिकायत पर सराभा नगर जे ब्लॉक निवासी गौरव सूद और उसकी पत्नी पूजा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
अमनदीप सिंह ने पुलिस को बताया वह विदेश जाने का इच्छुक था। उसकी मुलाकात गौरव सूद की जानकार महिला से हुई। उसने उसे झांसा दिया कि गौरव और उसकी पत्नी उसे विदेश भेज देगी। इसके बाद उसने गौरव और आरोपी पूजा से मुलाकात हुई। उसकी आरोपियों के साथ साढ़े चार लाख में सेटलमेंट हो गया। पीड़ित ने आरोपियों को दो लाख का चेक दिया और ढाई लाख रुपये की नकदी दे दी। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित का पासपोर्ट ले लिया। आरोपियों ने कनाडा भेजने के बजाए उसे मलयेशिया का वीजा लगवाकर दे दिया। जब पीड़ित ने आरोपियों से बात की तो आरोपी साफ तौर पर मुकर गए। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी कांस्टेबल गुरचरण सिंह ने बताया कि आरोपी का जो पता पुलिस के पास है, वह गलत है। आरोपी के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है।