फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   जाली सर्टिफिकेट बनाने के आरोप में तीन पर केस

जाली सर्टिफिकेट बनाने के आरोप में तीन पर केस

Thu, 03 May 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
जाली सर्टिफिकेट बनाने के आरोप में तीन पर केस
जाली सर्टिफिकेट बनाने के आरोप में तीन पर केस
विज्ञापन

संगरूर। जाली सर्टिफिकेट बनाने के आरोप में धूरी पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता पुनीत जिंदल वासी धूरी ने पुलिस को शिकायत दी कि उनका अशोक सिंगला निवासी धूरी से धूरी अदालत में दुकान के संबंध में एक मामला चल रहा था। उस केस में अशोक सिंगला ने अपने बेटे हनी सिंगला का 12वीं कक्षा का सर्टिफिकेट लगाया था। इस बीच पुनीत को यह पता चला कि अशोक सिंगला और उसका बेटा हनी सिंगला लोगों से मोटी रकम वसूलकर उन्हें जाली सर्टिफिकेट बनाकर देते हैं और अदालत में लगाया सर्टिफिकेट भी नकली है। इसके बाद उन्होंने अदालत से सर्टिफिकेट की कॉपी हासिल कर पुलिस को शिकायत कर मामले की जांच करने की मांग की।

इस दौरान पुलिस ने उक्त सर्टिफिकेट पर लिखे मुताबिक दिल्ली के बोर्ड से संपर्क साधा तो यह सामने आया कि उक्त सर्टिफिकेट बोर्ड ने जारी नहीं किया है। नकली सर्टिफिकेट बनाने के आरोप में पिता-पुत्र के साथ एसएएस नगर का एक व्यक्ति भी शामिल है। पुलिस ने नकली सर्टिफिकेट बनाने के आरोप में अशोक सिंगला, हनी सिंगला वासी धूरी और हरभजन सिंह निवासी गांव करनाणा (एसएएस नगर) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed