फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   घर में अकेली युवती को देख पड़ोसी ने किया दुराचार

घर में अकेली युवती को देख पड़ोसी ने किया दुराचार

Wed, 24 Jan 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
घर में अकेली युवती को देख पड़ोसी ने किया दुराचार
युवती से पड़ोसी ने किया दुराचार
विज्ञापन

धमकियों से डरी युवती ने गर्भवती होने पर परिजनों को बताया, आरोपी को गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
परिजनों के काम पर जाने के बाद घर में अकेली युवती को देख पड़ोसी युवक उसके घर में घुस गया और जबरदस्ती उसके साथ दुराचार किया। इतना ही नहीं आरोपी उसे बदनाम करने की धमकियां देकर लगातार उसके साथ दुराचार करता रहा। जब युवती गर्भवती हो गई तो उसने अपने परिजनों को बताया। परिजनों ने मंगलवार इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस के पास की। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी बोबी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक जून 2017 में उसके माता पिता अपने अपने काम पर चले गए। वह घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी बोबी दीवार फांदकर घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया। दुराचार करने के बाद आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह किसी को न बताए नहीं तो वह उसे बदनाम कर देगा। बदनामी के डर से पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया। इसी बात का फायदा उठा कर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुराचार किया। जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जांच अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया आरोपी को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। वह रेलवे स्टेशन के पास चाय की दुकान लगाता है। उसे वीरवार अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed