{"_id":"5a4d0fd24f1c1b273c8b492c","slug":"91514999762-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी में दो के खिलाफ मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी में दो के खिलाफ मामला
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी में दो पर केस
आरोपियों की तलाश में पुलिस कर रही छापामारी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना एसबीएस नगर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनकी पहचान नई दिल्ली निवासी इंदरप्रीत सिंह और खरड़ निवासी अमजोत सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने यह मामला हैबोवाल निवासी बलविंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस छापामारी करने में जुटी हुई है।
शिकायतकर्ता बलविंदर ने बताया कि उसने विदेश जाना था। किसी पहचान वाले ने उसे दोनों लोगों से मिलाया। आरोपियों ने उसे कहा कि वह लोग उसे फिनलैंड भेज देंगे। दोनों ने अलग-अलग तारीखों में उससे 11 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे यह कहते हुए रूस भेज दिया कि फिनलैैंड के रास्ते अभी बंद हैैं, रास्ते खुलते ही उसे रूस के रास्ते फिनलैैंड भेज दिया जाएगा।
कुछ दिन बाद एक व्यक्ति फिनलैैंड चलने की बात कहकर कार में बैठाकर उसे अपने साथ ले गया। कार चालक उसे बेलारूस में उतारकर उसका सामान लेकर वहां से फरार हो गया। बेलारूस पुलिस ने पकड़ कर उसे जेल में डाल दिया। तीन महीने जेल काटने के बाद पुलिस ने उसे वापस रूस भेज दिया। रूस पुलिस ने उसे फिर से तीन महीने के लिए जेल में डाल दिया। जेल काटने के बाद रूस पुलिस ने उसे वापस भारत भेज दिया। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।