फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नशे की ओवर डोज से मरे युवक का मामला

नशे की ओवर डोज से मरे युवक का मामला

Tue, 11 Dec 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
नशे की ओवर डोज से मरे युवक का मामला
मृतक के दोस्त कैप्टन को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

नशे की ओवरडोज से युवक की मौत का मामला
दूसरे राज्य में जाने की फिराक में था आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। कूमकलां के गांव लक्खोवाल के रहने वाले गोपी कुमार को नशे की ओवर डोज देने के आरोपी आरोपी वरिंदर सिंह उर्फ कैप्टन को थाना कूमकलां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ थाना कूमकलां में गैर इरादतन हत्या सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को कोहाड़ा के पास गिरफ्तार किया है। आरोपी को मंगलवार अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
थाना कूमकलां के एसएचओ इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि गोपी कुमार मजदूरी करता था। वह आठ दिसबंर को अपने काम पर जा रहा था। इस दौरान आरोपी उसे अपने साथ ले गया। आरोपी ने उसे नशा करने के लिए दिया। ओवरडोज की वजह से गोपी की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाए थे कि कैप्टन ने उसे नशा करने के लिए दिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने कैप्टन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी कि पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी फरार होने की फिराक में कोहाड़ा के पास बस का इंतजार कर रहा है।इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपी किससे नशा खरीदता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed