{"_id":"5c0017cabdec22419c5f0e57","slug":"81543509962-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से पैरोल पर आए कैदी ने शुरु कर दिया हेरोइन तस्करी का धंधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल से पैरोल पर आए कैदी ने शुरु कर दिया हेरोइन तस्करी का धंधा
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल से पैरोल पर आए कैदी ने शुरू किया हेरोइन तस्करी का धंधा
एक किलो हेरोइन बरामद, साथी मौके से फरार, तलाश शुरू
दिल्ली के नाइजीरियन से हेरोइन लाकर लुधियाना में करते थे तस्करी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हत्या के मामले में सजा भुगत रहे कैदी ने जेल से पैरोल पर आने के बाद अपने साथी के साथ मिलकर हेरोइन तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। कैदी 20 जनवरी 2016 को तीन माह के लिए पैरोल पर आया था। इसके बाद आरोपी वापिस जेल नहीं गया। वह पुलिस से छिप कर टिब्बा रोड के प्रेम विहार में किराए के मकान में रहने लगा। आरोपी दिल्ली के एक नाईजीरियन से हेरोइन की खेप लाकर शहर में सप्लाई करता था। सीआईए टू की पुलिस ने वीरवार को नाकाबंदी के दौरान उसे टिब्बा रोड इलाके से काबू कर लिया। जबकि आरोपी का एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में टिब्बा रोड के प्रेम विहार निवासी बहादुर सिंह उर्फ मनी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी मनी से पूछताछ कर उसके फरार साथी जस्सियां रोड निवासी तेजपाल सिंह उर्फ तेजा की तलाश में जुटी हुई है।
हत्या के मामले में हुई थी बीस साल की सजा
पुलिस पूछताछ में पता चला कि बहादुर सिंह उर्फ मनी ड्राइवरी का काम करता था। वर्ष 2009 में फगवाड़ा के सदर थाना एरिया में उसके ट्रक के साथ बाइक सवार की टक्कर हो गई थी। बाइक सवार ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी तो गुस्साए मनी ने उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत ने आरोपी को बीस साल की सजा सुना दी। आरोपी पैरोल पर छुट्टी लेकर जनवरी 2016 को बाहर आया था और उसके बाद वापिस गया ही नहीं। आरोपी टिब्बा रोड पर किराए के मकान में छुपकर रहने लगा।
आरोपी तेजपाल के साथ मिल किया नशा तस्करी का धंधा
पुलिस के अनुसार जब आरोपी टिब्बा रोड पर आकर रहने लगा तो उसकी मुलाकात आरोपी तेजा के साथ हुई। दोनों ने हेरोइन तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। आरोपी मनी दिल्ली के उत्तम नगर के रहने वाले एक नाईजीरियन से हेरोइन लाकर तेजा को देता था। उसके बाद तेजा शहर में अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करता था। आरोपी मनी को इस से काफी कमाई हो जाती थी। पुलिस अब दिल्ली के नाईजीरियन का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के साथ हो चुका है आरोपियों का मुकाबला
जेल से पैरोल पर बाहर आने के बाद मनी की आपराधिक गतिविधियों में शामिल युवकों से संबंध बन गए। करीब तीन साल पहले मनी ने चीनू, संजय, तेजपाल के भाई मनी और दो अन्य युवक के साथ मिलकर एक व्यक्ति से एक्सयूवी गाड़ी हथियारों के बल पर लूट ली। करतारपुर के पास उनका पुलिस के साथ मुकाबला हुआ। आरोपियों का 32 बोर का रिवाल्वर मौके पर ही गिर गया। चीनू, तारा और उनके दोस्त मौके पर ही काबू हो गए। जबकि बहादुर सिंह उर्फ मनी, संजय और तेजपाल का भाई मनी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। आरोपी के खिलाफ करतारपुर थाना में हत्या का मामला दर्ज है। गिरफ्तार न होने के कारण उसे भगौड़ा करार दिया जा चुका है। पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। पुलिस आरोपी मनी से पूछताछ कर तेजपाल का पता लगा रही है।