{"_id":"5beef435bdec22698837725f","slug":"81542386741-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी विधायक की बेनामी चिटफंड कंपनी के दो डायरैक्टरों पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेसी विधायक की बेनामी चिटफंड कंपनी के दो डायरैक्टरों पर
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो डायरेक्टरों पर सेबी एक्ट के तहत धोखाधड़ी का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। सेबी की बिना मंजूरी से पैसों का लेन देन करने वाली चिटफंड कंपनी जीसीए के दो डायरेक्टरों पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड आफ इंडिया, सेबी के सदस्य प्रशांत सरा की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। दोनों आरोपी डायरेक्टरों की पहचान अमरजीत सिंह चीमा और गुरदीप सिंह के तौर पर हुई है। इस चिटफंड कंपनी में बठिंडा से संबंधित एक कांग्रेसी विधायक का बेनामी हिस्सा है। उस कांग्रेसी विधायक पर कुछ माह पहले उत्तराखंड के एक पुलिस थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज हो चुका है। सेबी की ओर से पंजाब सरकार के ग्रह मंत्रालय और पुलिस को भेजे गए पत्र में सेबी ने सीधे तौर पर बताया है कि जीसीए कंपनी ने सेबी से बिना कोई सर्टिफिकेट लिए पैसों का लेन देन गैर कानूनी ढंग से किया है। सेबी के नियमों के अनुसार कोई भी कंपनी उनसे सर्टिफिकेट प्राप्त किए बिना पैसों के लेन देन नहीं कर सकती। सेबी ने जीसीए पर कार्रवाई के लिए एक पत्र पंजाब सरकार के चीफ सचिव करण अवतार को भी लिखित तौर पर पत्र भेजा है। पुलिस ने सेबी का पत्र मिलने के बाद सरकार की हिदायतों पर जीसीए कंपनी के डायरेक्टर अमरजीत सिंह चीमा, गुरदीप सिंह के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जीसीए कंपनी में बेनामी हिस्सा रखने वाले बठिंडा के भुच्चो हल्के से कांग्रेसी विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई से बात करनी चाही तो उनका मोबाइल स्विच आफ आ रहा था।