फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सरकारी गेंहू बेचने के मामले में बरनाला मार्कफैड का इंस्पेक्टर सहित दो काबू

सरकारी गेंहू बेचने के मामले में बरनाला मार्कफैड का इंस्पेक्टर सहित दो काबू

Thu, 01 Feb 2018 10:20 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
सरकारी गेंहू बेचने के मामले में बरनाला मार्कफैड का इंस्पेक्टर सहित दो काबू
बरनाला मार्कफेड के इंस्पेक्टर समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन

सरकारी गोदाम से गेहूं चोरी करके बेचता था, दो पिकअप गाड़ियां भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। सरकारी गोदाम से गेहूं चोरी करने वाले बरनाला में तैनात मार्कफेड के इंस्पेक्टर और उसके एक साथी को काबू किया गया है। पुलिस ने इनसे दो पिकअप गाड़ियां भी बरामद की हैं जिनके जरिए वह गेहूं चुराकर आगे सप्लाई करते थे।
एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि सीआईए स्टाफ बहादरसिंहवाला के एएसआई रणधीर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ लौंगोवाल के नाम चर्चा घर के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस पार्टी ने दो पिकअप गाड़ियों को रोककर उनकी तालाशी ली तो उसमें से 37 क्विंटल गेहूं (74 बोरियां) बरामद हुईं। जांच के बाद यह बात सामने आई कि उक्त गेहूं बरनाला के मार्कफेड गोदाम से आया है। पुलिस ने गाड़ी चालक सुनाम निवासी काका सिंह के खिलाफ थाना लौंगोवाल में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि बरनाला मार्कफेड में तैनात इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह बरनाला में नाईवाला रोड पर स्थित गोदाम से गेहूं चुराकर एक हजार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं आगे बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी सिद्धू ने बताया कि इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह के पास साढे़ तीन लाख बोरी साल 2013-14 की डैमेज करने का चार्ज था। वह सुनाम निवासी काका सिंह से दो पिकअप गाड़ियां किराए पर लेकर गेहूं चुराते थे। इस बार भी काका सिंह गोदाम से गेहूं भरने के बाद सुनाम की तरफ जा रहा था कि पुलिस की पकड़ में आ गया। मार्कफेड के इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह को उसके घर भवानीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुट गई है।
-------------
फोटो:01एसजीआरपी02:पुलिस पकड़ में आया मार्कफैड का इंस्पेक्टर तथा उसका साथी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed