फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   भारी मात्रा में नशीली गोलियां लाकर सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

भारी मात्रा में नशीली गोलियां लाकर सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

Wed, 03 Apr 2019 10:24 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 03 Apr 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
भारी मात्रा में नशीली गोलियां लाकर सप्लाई करने वाला गिरफ्तार
आरोपी से पूछताछ करने में जुटी एसटीएफ लुधियाना की टीम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। अलग-अलग स्थानों से नशे की दवाएं खरीदकर उसे आगे सप्लाई करने वाले एक तस्कर को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। उससे बड़ी मात्रा में नशे की गोलियां बरामद हुईं हैं। आरोपी उत्तरप्रदेश के जिला सहारनपुर स्थित ददनोर निवासी गुरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने लोकल अड्डे के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहा था। पुलिस पार्टी को देख आरोपी घबरा गया। पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसके पास रखे सामान की चेकिंग की तो उससे दो हजार नशे की गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी से दवाओं के लाइसेंस के बारे में पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे सका। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से नशा लाकर महानगर में सप्लाई करता था। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी पुलिस रिमांड पर है। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह दवाएं कहां से लाकर सप्लाई करता था। उसके खिलाफ पहले मामले दर्ज हैं या नहीं। आरोपी से पूछताछ यह भी की जा रही है कि उसके साथ इस धंधे में कौन-कौन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed