फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ट्रांसपोर्टर से ऑटो गैंग के सदस्यों ने लूटे 75 हजार, पीछा कर एक को किया काबू

ट्रांसपोर्टर से ऑटो गैंग के सदस्यों ने लूटे 75 हजार, पीछा कर एक को किया काबू

Fri, 07 Sep 2018 10:46 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर से ऑटो गैंग के सदस्यों ने लूटे 75 हजार, पीछा कर एक को किया काबू
ट्रांसपोर्टर से ऑटो गैंग के सदस्यों ने लूटे 75 हजार
विज्ञापन

-पीछा करके एक को किया दबोचा
-पार्षद दोस्त के साथ मलेरकोटला से लुधियाना आया था ट्रांसपोर्टर
गिल रोड से घंटाघर जाने के लिए किया था ऑटो, अरोड़ा पैलेस के पास ही उतारा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। मलेरकोटला से अपने पाषर्द दोस्त के साथ लुधियाना आए ट्रांसपोर्टर को गिल रोड़ पर ऑटो गैंग ने निशाना बना लिया। आटो गैंग के सदस्यों ने ट्रांसपोर्टर की जेब से 75 हजार रुपये निकाल लिए और उसे अरोड़ा पैलेस रोड पर उतार दिया। लेकिन, ट्रांसपोर्टर को शक हो गया, जब उसने देखा की जेब से पैसे गायब है, तो उसने एक बाइक सवार की मदद से ऑटो का पीछा किया। ट्रांसपोर्टर ने अपने पार्षद दोस्त और लोगों की मदद से ऑटो चालक को पकड़ लिया। लेकिन, ऑटो में बैठे बाकी दो अन्य लोग और एक महिला मौके से भाग गई। पकड़े गए आरोपी को थाना शिमलापुरी के हवाले किया गया। पुलिस ने आरोपी चालक रणजीत सिंह और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जबकि उसके साथी साहिब सिंह, नरेश कुमार और महिला की तलाश की जा रही है।

मलेरकोटला के मोहल्ला जमालपुरा में रहने वाले मोहम्मद यासिम ने बताया कि वह ट्रांसपोर्टर है, और मलेरकोटला ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रधान है। जबकि उनके दोस्त मोहम्मद हाजी अनवर, मलेरकोटला के वार्ड नंबर-20 से कांग्रेसी के पार्षद हैं। वीरवार को वह दोनों किसी से लुधियाना गए थे। जहां उन्होंने शाम को घंटाघर चौक जाना था। इसलिए उन्होंने गिल रोड नहर से घंटाघर चौक जाने के लिए एक ऑटो किया। उस समय ऑटो चालक के साथ एक युवक बैठा हुआ था। जबकि पिछली सीट पर एक महिला बच्चे के साथ और उसके साथ एक अन्य युवक बैठा था। वह भी उनके साथ पिछली सीट पर बैठ गए। महिला के साथ बैठा युवक उसके साथ धक्कामुक्की करने लगा। इस बीच उसने उसकी जेब में पड़े 75 हजार रुपये निकाल लिए। जोकि उसे पता नहीं चला। इसके बाद अरोड़ा पैलेस चौक के पास पहुंचने पर ऑटो चालक ने कहा कि वह घंटाघर नहीं जाएगा, उसने माडल टाउन जाना है, वह कोई ओर आटो कर लें। चालक की बात सुन कर वह दोनों नीचे उतर गए। मोहम्मद यासीन का कहना है कि उसने चालक को पैसे देने चाहे। मगर वह बिना पैसे लिए चला गया, परन्तु जैसे ही उसने अपनी जेब में हाथ डाला तो उसके पैसे गायब थे। जोकि उक्त आरोपियों ने निकाल लिए थे। उसने शोर मचाना शुरू किया। इस बीच उन्होंने बाइक सवारों को रोका और उनके साथ बैठ कर ऑटो का पीछा करना शुरू कर दिया। उन्होंने कुछ दूर जाकर ऑटो को घेर लिया और चालक को पकड़ लिया। लेकिन, इस बीच ऑटो में बैठे बाकी दो युवक और महिला फरार हो गई। मौके पर पहुंची शिमलापुरी की पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़, ऑटो कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि आरोपी चालक रणजीत सिंह और उसके दो साथियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। रणजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। जोकि जल्द काबू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed