{"_id":"5a8067584f1c1b2a788b53ed","slug":"71518364504-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिस्कुट फैक्ट्री का शैड गिरने से काम कर रही लेबर के छह सदस्य घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिस्कुट फैक्ट्री का शैड गिरने से काम कर रही लेबर के छह सदस्य घायल
Updated Sun, 11 Feb 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्टरी का शेड गिरने से लेबर के छह सदस्य घायल
सिविल अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने की जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
स्थानीय अर्जुन नगर में रविवार सुबह एक बिस्कुट फैक्टरी का शेड गिरने से फर्श लगा रही लेबर के छह सदस्य घायल हो गए। उनमें दो महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को सहारा जनसेवा के सदस्यों और अन्य लोगों ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। घायलों की पहचान कल्पना, केसरी, रामअवतार, राकेश कुमार, जगसीर सिंह और कबीर के तौर पर हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची केनाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ब्रिटेनिया बिस्कुट फैक्टरी में कुछ माह पहले ठेकेदार नच्छत्तर सिंह ने शेड डाला था। इसके बाद फैक्टरी में अन्य काम के लिए लेबर लगातार काम कर रही थी। रविवार को जब लेबर फर्श लगा रही थी तो अचानक से शेड लेबर पर आ गिरा। इससे उक्त छह लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही सहारा जनसेवा के सदस्या मौके पर पहुुंचे। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं मौके पर पहुंची केनाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना केनाल पुलिस का कहना था कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि किस की लापरवाही से उक्त घटना घटी है।