फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   अकाली नेता राजीव वर्मा समेत 3 पर हत्या का मामला दर्ज

अकाली नेता राजीव वर्मा समेत 3 पर हत्या का मामला दर्ज

Thu, 09 Nov 2017 10:15 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
अकाली नेता राजीव वर्मा समेत 3 पर हत्या का मामला दर्ज
अकाली नेता राजीव वर्मा समेत 3 पर हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस ने यहां के वार्ड नंबर 12 की शिअद पार्षद सिमरन वर्मा के पति समेत तीन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। ये मामला मृतक जगदीश कुमार (38) निवासी कच्चा दिलीप नगर की पत्नी सोनिया के ब्यानों के आधार पर दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने ब्यान में सोनिया ने राजीव वर्मा, संजीव वर्मा और मनदीप सिंह को उसके पति की मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
सोनिया ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि 5 नवंबर को उक्त लोगों ने उनके घर में दाखिल होकर किसी बात को लेकर मारपीट की थी। जिसकी शिकायत उसके पति जगदीश कुमार ने 181 पर कर दी थी। इसके बाद 7 नवंबर को सोनिया और जगदीश ने समेत परिवार ने इस मामले को लेकर एसएसपी फतेहगढ़ साहिब को भी लिखित शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

सोनिया ने बयान में कहा कि पति की मारपीट के बाद उनकी छाती में दर्द रहने लगा। 7 नवंबर की शाम को राजीव वर्मा, संजीव वर्मा और मनदीप सिंह ने उक्त झगड़े के निपटारे संबंधी नंबरदार बलकार सिंह के घर बैठ गए। इसी दौरान उसके पति जगदीश को उल्टी आ गई और हालत गंभीर बनती देख उन्हें सिविल अस्पताल ले जाना पड़ा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने खन्ना के आईवीवाई अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां जगदीश की उपचाराधीन मौत हो गई। जहां से मृतक देह को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया ने पुलिस को बयान दर्ज करवाया कि उसके पति की मौत उक्त लोगों द्वारा की गई मारपीट और लगातार दी जा रही धमकियों के कारण बहुत ज्यादा डर पैदा होने से हुई है। मामले संबंधी डीएसपी अमलोह मनप्रीत सिंह ने कहा कि 7 नवंबर को विरोधी पक्ष से संजीव कुमार ने भी एक लिखित शिकायत थाना में दी थी जिसमें पूरे मामले की जानकारी दी गई है।
उधर, मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस ने यूथ अकाली दल बीसी विंग के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, संजीव कुमार वर्मा और मनदीप सिंह निवासी मोहल्ला कच्चा दलीप नगर की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।


मृतक के पोस्टमार्टम में हुई जहरीली दवा निगलने की पुष्टि-एसएमओ
वीरवार को संदिग्ध अवस्था में मौत का शिकार हुए जगदीश कुमार की लाश का पोस्ट मार्टम करवाने के लिए परिवार भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मृतक जगदीश कुमार की पत्नी सोनिया ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए पहले उसके पति जगदीश कुमार की लाश को मंडी गोबिंदगढ़ के सरकारी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया था। परंतु अस्पताल के डाक्टरों ने पोस्टमार्टम के लिए राजिंदरा अस्पताल पटियाला भेज दिया, जहां देर शाम बिना पोस्टमार्टम से मृतक की लाश को फतेहगढ़ साहिब के सरकारी सिविल अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया। लेकिन वीरवार को दोपहर के समय पर मंडी गोबिंदगढ़ अस्पताल के डॉक्टरों की टीम की तरफ से ही पोस्टमार्टम कर लाश वारिसों हवाले कर दी गई। जिस कारण जहां मृतक के पारिवारिक सदस्यों को मानसिक पीड़ा सहनी पड़ी। इस बारे अस्पताल के एसएमओ डॉ. हरभजन राम ने बताया कि सरकार द्वारा शक के हालतों में या कत्ल के मामलो में फोरेंसिक माहिरों से ही मृतक का पोस्ट मार्टम कराने की हिदायतें जारी की गई हैं। जिस कारण जगदीश कुमार के परिवार को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। एसएमओ ने सरकारी स्तर पर रह गई नाकामियों को जिम्मेदार ठहराया। डा. हरभजन राम ने मृतक जगदीश कुमार की मौत का कारण जहरीली वस्तु निगलने का शक जाहिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed