फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   आढ़ती ने निगली जहरीली दवा, मौत

आढ़ती ने निगली जहरीली दवा, मौत

Tue, 18 Jul 2017 09:59 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
आढ़ती ने निगली जहरीली दवा, मौत
आढ़ती ने खुदकुशी की, दो लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमलोह/ मंडी गोबिंदगढ़। अमलोह के वार्ड नंबर चार निवासी एक आढ़ती ने सोमवार की रात जहरीली दवा निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान कुलविंदर कुमार अग्रवाल पुत्र देव राज के तौर पर हुई है। मौत का कारण दो लोगों से पैसों का लेनदेन बताया है। पुलिस ने बेटे के बयाना पर दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
मृतक के बेटे अभय जिंदल ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का मनमोहन सिंह के साथ सांझे तौर पर आढ़त थी। वर्ष 2011 में पिता ने कारोबार में मतभेद होने पर देवराज एंड संस नामक अपनी नई दुकान अलग कर ली थी। प्रदीप कुमार से उसके पिता ने 10 लाख रुपए कर्ज लिया था। र्द ब्याज समेत चुकता कर दिया गया और प्रदीप कुमार उसके पिता पर ब्याज से और पैसे निकालते थे, जिससे मेरे पिता परेशान रहने लगे। इसी के चलते दुखी होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। इस मामले बारे जब प्रदीप कुमार और मनमोहन सिंह से बात करनी चाही तो उनका फोन बंद आ रहा था।
विज्ञापन

एसएचओ दलवीर सिंह गरेवाल ने बताया कि मृतक के बेटे अभय कुमार के ब्यानों पर मनमोहन सिंह और प्रदीप कुमार निवासी अमलोह पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामला पैसों के लेनदेन का है। मृतक ने कोई जहरीली वस्तु निगल ली थी, जिसे खन्ना के आईवीवाई अस्पताल भर्ती कराया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर लाश वारिसों को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed