फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दोस्त की एक्टिवा मांग करते थे राहगीरों से लूट

दोस्त की एक्टिवा मांग करते थे राहगीरों से लूट

Fri, 29 Mar 2019 10:27 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
दोस्त की एक्टिवा मांग करते थे राहगीरों से लूट
दोस्त की एक्टिवा मांग करते थे राहगीरों से लूट
विज्ञापन

एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो फरार
आरोपी से पूछताछ कर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। किसी काम से जाने के लिए दोस्त की एक्टिवा लेकर गए एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिल राहगीरों से लूटपाट शुरू कर दी। आरोपी को डिविजन छह की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से एक्टिवा और तीन चोरी के मोबाइल बरामद कर लिए गए। लूट की वारदात में शामिल दो दोस्त पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने ग्यासपुरा निवासी बब्लू कुमार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी के साथी अमरदास कालोनी निवासी सतिंदर कुमार और भट्ठा धुआ निवासी सन्नी की तलाश में जुटी है। जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने ग्यासपुरा चौक के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर जा रहे थे। पुलिस ने रोककर जब पूछताछ शुरू की तो आरोपी सतिंदर कुमार और सन्नी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी बबलू को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान तीन मोबाइल बरामद हुए। जब पुलिस ने पूछा तो आरोपी ने बताया कि एक्टिवा उसके दोस्त की है। आरोपी नशे के लिए ही लूट को अंजाम देते थे। उन्होंने रात को अकेले जा रहे राहगीरों से हथियारों के बल पर मोबाइल लूटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed